भोपाल में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर

देखिए इतनी तबाही मचाई
तेज आंधी के कारण बाग सिवनिया इलाके में कई मकानों की छत पर लगी टीन की चादरें तक उड़ गईं। तलैया क्षेत्र में एक पुलिस वाहन पर पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन खाली होने के कारण हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा कई अन्य वाहन भी पेड़ों की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
बारिश के बाद जुटा प्रशासन, पहले से कोई इंतजाम नहीं थे
बारिश में जब जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया उसके बाद प्रशासन जुटा। आपको बता दें कि पहले से कोई खास इंतजाम नहीं थे। बारिश जब रुक गई, तब जाकर प्रशासन, बिजली कम्पनियां, नगर निगम के कर्मचारी गिरे पेड़ों को हटाने में जुट गए। यह काम रात 12 बजे तक चलता रहा।
इस बारिश से यह खुली पोल
तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने बिजली कंपनी और नगर निगम की मानसून पूर्व की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। बिजली लाइनों के करीब के पेड़ों की कटाई नहीं की गई है और बिजली के तारों की भी मरम्मत नहीं की हुई। जिससे यह दिन देखना पड़ा। हालांकि आंधी और बारिश के बाद अभी गिरे हुए पेड़ हटाने और बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का काम जारी है।
इनपुटः इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।












Click it and Unblock the Notifications