Breaking News Updates LIVE: दिल्ली के AQI स्तर में सुधार के संकेत, CAQM ने GRAP के तहत प्रतिबंध किए अपडेट
Breaking News Today (24 December 2024) Updates LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर पर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर हंगामा मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक कांग्रेस और बीएसपी दोनों ही इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
वहीं, अगर मौसम की बात करें तो पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ गया है। राजस्थान में कई जिलों में बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
मणिपुर, बिहार, असम समेत 5 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी
अजय कुमार भल्ला को मणिपुर, डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा, जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह को मिजोरम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल और आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया: राष्ट्रपति भवन
दिल्ली एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में सुधार के संकेत
दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई लेवल मंगलवार को 400 से नीचे रहा। ऐसे में वायु गुणवत्ता प्रबंधन समिति ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के प्रतिबंधन को अपग्रेड किया है। अब GRAP-IV की जगह III स्तर के वायु गुणवत्ता सुधार उपायों को लागू करने के निर्देश दिए गए है।
अल्लू अर्जुन से पुलिस ने पूछे तीखे सवाल, जानें क्या-क्या हुआ?
'थिएटर जाने के लिए किसने दी अनुमति?' अल्लू अर्जुन से पुलिस ने पूछे तीखे सवाल, जानें क्या-क्या हुआ?
Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी
Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी, जानिए भारत-पाक के बीच कहां होगा मुकाबला
गुजरात के किम स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन
गुजरात के किम स्टेशन से रवाना होते समय इंजन के बगल में लगे एक गैर-यात्री कोच (VPU) के 4 पहिए पटरी से उतर गए। मरम्मत का काम जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है: मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिमी रेलवे
Delhi Winter Vacation List: दिल्ली में शीतकालीन अवकाश का ऐलान
Delhi Winter Vacation List: दिल्ली में शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
महाराष्ट्र वोटर लिस्ट पर कांग्रेस के सवालों पर ECI ने दिया जवाब
'वेबसाइट पर उपलब्ध है जानकारी,देख लीजिये', महाराष्ट्र वोटर लिस्ट पर कांग्रेस के सवालों पर ECI ने दिया जवाब
अंबेडकर मुद्दे को लेकर सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा समय-समय पर बाबा साहेब का किए जा रहे असंवैधानिक और अनैतिक अपमान को उजागर करना है... देश की आजादी और संविधान निर्माण के दौरान बाबा साहेब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हर भारतीय के मन में बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना है... भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के सपनों का देश बनाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया है..."
दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट में कौन-कौन हैं संभावित उम्मीदवार
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट में कौन-कौन हैं संभावित उम्मीदवार
Delhi Chunav 2025: कमजोर सीटों पर BJP इन उम्मीदवारों को दे सकती है चांस!
Delhi Chunav 2025: कमजोर सीटों पर BJP इन उम्मीदवारों को दे सकती है चांस! कब जारी हो सकती है फाइनल लिस्ट?
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Rahul Gandhi: लहसुन कितने का? महंगी T-शर्ट, ब्रांडेड जूता पहन मंडी पहुंचे
Rahul Gandhi: लहसुन कितने का? महंगी T-शर्ट, ब्रांडेड जूता पहन मंडी पहुंचे; महिलाओं संग खरीदी सब्जियां-VIDEO
150 फीट गहरे बोरवेल में फंसी बच्ची का रेस्क्यू
कोटपूतली में 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसी हुई है बच्ची। एडीएम ओपी सारण ने बताया कि, "बच्ची 150 फीट नीचे थी। क्लिप का उपयोग करके हम उसे लगभग 30 फीट ऊपर ले आए हैं। हम उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी है। हमारी पूरी टीम लगी हुई है और लड़की को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।''
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "हम सिर्फ ये कह रहे हैं कि आबादी के हिसाब से अधिकार दो, हम अधिकार छीनने को नहीं कह रहे। हम सिर्फ ये कह रहे हैं कि लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से अधिकार दिए जाने चाहिए, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव में वोट ये कह कर लिए थे कि सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे लेकिन उन्होंने इस पर बात नहीं की। कल जब यहां के युवा प्रदर्शन कर रहे थे और वो मुख्यमंत्री के पास गए तो उन्होंने क्या कहा, उन्होंने कहा कि 6 महीने इंतजार करो, तब तक कोर्ट का फैसला आ जाएगा। अगर लोग आपके (नेशनल कॉन्फ्रेंस) 50 सीटें आने के बाद प्रदर्शन कर रहे हैं और आप कह रहे हैं कि 6 महीने इंतजार करो, तो आपको क्या करना है? मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने के बजाय इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए।"
अंबेडकर पर शाह के बयान पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
Protests Against Amit Shah: प्रदर्शन, लाठीचार्ज, हिरासत...अंबेडकर पर शाह के बयान पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा
26 दिसंबर को बेलगावी CWC की बैठक पर, कांग्रेस महासचिव-संगठन, केसी वेणुगोपाल ने कहा, "बेलगावी में 100 साल पहले आयोजित कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र की स्मृति में, हम CWC की बैठक कर रहे हैं और इसे 'नव सत्याग्रह बैठक' कह रहे हैं। CWC उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी जहाँ महात्मा गांधी ने कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली थी। CWC सदस्यों के साथ, स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित, PCC, CLP नेता और संसदीय दल के पदाधिकारी और पूर्व CM उन 200 नेताओं में शामिल होंगे जो इस सत्र में भाग लेंगे। बैठक 26 दिसंबर को महात्मा गांधी नगर में दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। 27 दिसंबर को, 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली सुबह 11.30 बजे AICC सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ आयोजित की जाएगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीआरबी के साथ की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अखिल भारतीय स्तर पर अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस 2.0), राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस), जेल, न्यायालय, अभियोजन और फोरेंसिक को आईसीजेएस 2.0 के साथ एकीकृत करने के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, एनसीआरबी के निदेशक और गृह मंत्रालय, एनसीआरबी और एनआईसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने कहा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने कहा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं इसे (क्रिकेट) कभी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि मुझे याद है कि मैंने कितने शतक और दोहरे शतक लगाए हैं।हम तीन बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं परिवार। मैं सचिन तेंदुलकर का आभारी हूं क्योंकि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है।''
श्याम बेनेगल के निधन पर अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा
भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल के निधन पर अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा, "उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में एक अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने मुझे फिल्म मंडी में पहला ब्रेक दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी पत्नी और बेटी को यह दुख सहने की शक्ति मिले। उन्होंने मुंबई फिल्म उद्योग की सभी मजबूत प्रतिभाओं की खोज की। मैं उनका आभारी और ऋणी हूं।"
रविचंद्रन अश्विन ने क्यों अचानक लिया संन्यास?
क्या हुआ था उस दिन? रविचंद्रन अश्विन ने ख़ुद खोला राज़, क्यों अचानक लिया संन्यास
दिल्ली उच्च न्यायालय नेताहिर हुसैन की याचिका पर नोटिस दिया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया, जो हाल ही में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एआईएमआईएम में शामिल हुए थे। यह याचिका 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले से संबंधित है।
नहीं थम रही अल्लू अर्जुन की मुश्किलें, अब कांग्रेस नेता ने एक्टर के खिलाफ की शिकायत
नहीं थम रही अल्लू अर्जुन की मुश्किलें, अब कांग्रेस नेता ने एक्टर के खिलाफ की शिकायत, सीन पर हुआ विवाद
READ MORE
More From
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications