क्रिसमस और न्यू ईयर मानने जा हैं तो हो जाएं सतर्क, मनाली में हो रही बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के 1000 वाहन
Manali Snowfall Traffic Jam: सर्दियों के मौसम में बर्फबारी और बर्फ से ढके पहाड़ों का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक मनाली छुट्टियां बिताने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन मनाली में भारी बर्फबारी के कारण यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़के ब्लॉक होने के कारण सोलंग और रोहतांग में अटल सुरंग के बीच करीब 1,000 वाहन फंसे हुए हैं।
Recommended Video
स्थानीय अधिकारी और पुलिस कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं और बर्फबारी के बीच जाम खुलवाने में जुटे हुए हैं।अभी तक करीब 700 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सका है।

सर्दियों में बर्फबारी की वजह से हिमाचल प्रदेश की 30 सड़कें बंद हो गईं, जिससे न सिर्फ़ पर्यटकों को बल्कि रोज़ाना आने-जाने और माल की ढुलाई में भी बाधा आई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने इन्हें सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया है।
शिमला में हुई बर्फबारी
बता दें छुट्टियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, मनाली, कुफरी समेत अन्य पर्यटक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पिछले दिनों शिमला में आठ सेमी और कल्पा में सात सेमी बर्फबारी हुई जिसके कारण पर्यटकों की संख्या अचानक यहां बढ़ गई।
हिमाचल के इन पर्यटक स्थलों पर भी हो रही बर्फबारी
वहीं कुफरी, नारकंडा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों और अटल सुरंग के पास के इलाकों सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी हुई। इस मौसम ने न केवल पर्यटकों को खुश किया, बल्कि ऊपरी शिमला क्षेत्र के स्थानीय किसानों और सेब उत्पादकों को भी खुश किया, जो अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, खासकर मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में और अधिक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इस मौसम पैटर्न के कारण ऊना, हमीरपुर, चंबा और मंडी जैसे निचले पहाड़ी इलाकों में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। इनमें से कुछ इलाकों में भीषण ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे निवासियों और अधिकारियों को तैयार रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications