Delhi Winter Vacation List: दिल्ली में शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
Delhi Winter Vacation List: दिल्ली समेत पूरा भारत इस वक्त ठंड की चपेट में है, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही कह रखा है कि आने वाले दिनों में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है और इसी के मद्देनजर दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation)का ऐलान किया है।
Recommended Video
निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। दिल्ली के स्कूल क्रिसमस के लिए 25 दिसंबर को बंद रहेंगे।

हालांकि, कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए यह समय अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं इसको ध्यान में रखते हुए, शिक्षा विभाग ने इन छात्रों के लिए 3 से 13 जनवरी के बीच विशेष रेमेडियल कक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की है। ये कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी।
इसके अलावा कक्षा 9 और 11 के लिए रेमेडियल कक्षाएं चलेंगी, ये क्लासेज मुख्य रूप से अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों पर होगी। जो छात्र किसी कारणवश विशेष कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते हैं उनके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रावधान भी किया गया है।
रेमेडियल कक्षाएं डेली दो घंटे चलेंगी और दो पालियों में चलेंगी
शिक्षा विभाग ने माता-पिता से अपील की है कि वे इस दौरान अपने बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और बच्चों को रेमेडियल कक्षाएं में भाग लेने दें। रेमेडियल कक्षाएं डेली दो घंटे चलेंगी और दो पालियों में चलेंगी, यानी कि सुबह और शाम, जिसका टाइमटेबल निम्निलिखित हैं...
सुबह की कक्षाओं का समय
- 8:30 AM - 9:30 AM
- 9:30 AM - 10:30 AM
- ब्रेक: 10:30 AM - 10:50 AM
- 10:50 AM - 11:50 AM
- 11:50 AM - 12:50 AM
शाम की कक्षाओं का समय
- 1:00 PM - 2:30 PM
- 2:30 PM - 3:30 PM
- ब्रेक: 3:30 PM - 3:50 PM
- 3:50 PM- 4:50 PM
- 4:50 PM- 5:50 PM
ठंड से कांप रही है दिल्ली, जानिए क्या है ताजा हालात?
कोहरे और शीतलहर की चपेट में इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश की आशंका है। अगर बरसात होगी तो तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि सोमवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी और एक और पश्चिमी विक्षोभ यहां पर प्रभावी दिख रहा है।
बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी: IMD
जिसके कारण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान के इलाकों में अगले दो दिनों में बरसात हो सकती है और तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications