नहीं थम रही अल्लू अर्जुन की मुश्किलें, अब कांग्रेस नेता ने एक्टर के खिलाफ की शिकायत, सीन पर हुआ विवाद
Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म लगातार विवादों में है। अब अल्लू अर्जुन की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिल्म के एक सीन को लेकर कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज कर दी।
दरअसल, कांग्रेस नेता और तेलंगाना एमएलसी थीनमार मल्लन्ना ने फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार और एक्टर अल्लू अर्जुन के अलावा प्रोडक्शन टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये विवाद फिल्म के उस सीन को लेकर है जिसमें अल्लू अर्जुन को एक स्वीमिंग पूल में पेशाब करते हुए दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता ने पुष्पा 2 के इस सीन को अपमानजनक बताया है। उनका कहना है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों के लिए ये निंदनीय है। उन्होंने अपनी शिकायत में फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम के खिलाफ बड़ी कार्रवा ई की माग की है। यह शिकायत उस विवाद के बाद आई है जो फिल्म की हैदराबाद के संध्या थियेटर में 4 दिसंबर को प्रीमियर के दौरान हुआ था।
दरअसल, अल्लू अर्जुन फैंस से मिलने हैदराबाद के संध्या थिएटर गए थे। जहां मची भगदड़ के बाद एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल उसके बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। वो अभी कोमा में है। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। लेकिन बावजूद इसके मामला अब तक शांत नहीं हुआ है।
अब तेलंगाना पुलिस ने अभिनेता को ताजा नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे मंगलवार को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। वहीं, महिला के पति, भास्कर ने संकेत दिया है कि वह अभिनेता के खिलाफ मामला वापस ले सकते हैं। फिलहाल अल्लू अर्जुन ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Pushpa 2 मेकर्स ने बढ़ाया मदद का हाथ, भगदड़ में जान गंवाने वाली रेवथी के परिवार को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक












Click it and Unblock the Notifications