Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी, जानिए भारत-पाक के बीच कहां होगा मुकाबला
Champions Trophy 2025: आईसीसी ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 2025 में पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची में पहला मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेला जाएगा।
कहां होगा भारत-पाक मैच? (Champions Trophy)
इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी को होगा। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की थी कि भारत के सभी मैच दुबई में हों, और भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में ही होगा।

भारत सरकार ने नहीं दी थी पाकिस्तान जाने की इजाजत
पाकिस्तान में होने जा रहे इस टूर्नामेंट को लेकर भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके कारण बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने की मांग की थी। इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिससे टूर्नामेंट के शेड्यूल के घोषित होने में एक महीने की देरी हुई।
हाइब्रिड मॉडल में होंगे भारत के मैच
हाइब्रिड मॉडल का मतलब है कि भारत अपनी टीम पाकिस्तान भेजने की बजाय मैचों को किसी तीसरे देश में खेलने की संभावना पर जोर दे रहा था, जबकि पाकिस्तान में अन्य मैच खेले जाने थे। अब दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति बनने के बाद, आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने इस हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है और शेड्यूल को भी अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल
19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी- भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
21 फरवरी-अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी-पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी-बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी.
26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर.
27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी.
28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर.
1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची.
2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई.
4 मार्च- सेमीफाइनल 1, दुबई
5 मार्च-सेमीफाइनल 2, लाहौर
9 मार्च- फाइनल- लाहौर












Click it and Unblock the Notifications