Rahul Gandhi: लहसुन कितने का? महंगी T-शर्ट, ब्रांडेड जूता पहन मंडी पहुंचे; महिलाओं संग खरीदी सब्जियां-VIDEO

Rahul Gandhi : महंगी टी शर्ट और ब्रांडेड जूता पहने, 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक राहुल गांधी मंगलवार (24 दिसंब 2024) को महंगाई का जायजा लेने दिल्ली के गिरी नगर की सब्जी मंडी में पहुंचे। खास बात यह रही कि उनके साथ कुछ स्थानीय महिलाएं भी साथ नजर आईं। राहुल गांधी ने पहले सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर लोगों से बातचीत की।

उन्होंने महिलाओं और सब्जी विक्रेताओं से महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। इसी बीच, राहुल गांधी ने एक सब्जी विक्रेता से पूछा कि लहसुन कितने का है भैया। आइए आपको रूबरू कराते हैं पूरे माहौल से...

Rahul Gandhi

400 रुपए किलो लहसुन, महंगाई से परेशान महिलाएं

राहुल गांधी ने मंडी में लहसुन, टमाटर और शलजम जैसी सब्जियों के दाम पूछे। लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो सुनकर उन्होंने कहा कि यह पहले 40 रुपए किलो थी। महिलाओं ने भी बताया कि महंगाई के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। एक महिला ने कहा, "सैलरी तो बढ़ती नहीं, लेकिन दाम रोज बढ़ रहे हैं। 500 रुपए की सब्जी अब 1000 रुपए में मिलती है।"

मंडी का हाल: 40-50 से नीचे कुछ भी नहीं

वीडियो में महिलाएं कहती नजर आईं कि अब मंडी में कुछ भी 30-35 रुपए किलो का नहीं मिलता। सब्जियों के दाम 40-50 रुपए से ऊपर ही हैं। एक महिला ने कहा कि अब सब्जी बहुत कम लेनी पड़ती है, क्योंकि इतना खर्च संभालना आसान नहीं है।

सब्जी विक्रेता भी परेशान

सब्जी विक्रेताओं ने भी महंगाई की समस्या मानी। एक विक्रेता ने कहा कि पहले इतनी महंगाई कभी नहीं देखी। लोग पहले जितना खरीदते थे, अब उससे कम लेने लगे हैं। यह सब उनकी आय पर भी असर डाल रहा है।

राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट

राहुल गांधी ने इस दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "कभी लहसुन 40 रुपए का था, आज 400 का हो गया है। महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार सो रही है।"

महिलाएं बोलीं- सरकार को परवाह नहीं
राहुल गांधी से बातचीत के दौरान महिलाओं ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ भाषण देने से मतलब है, आम आदमी के खाने-पीने से नहीं। जो चीज पहले 500 रुपए में आती थी, वह अब 1000 रुपए की हो गई है। महंगाई से लोगों को अपने खर्च में कटौती करनी पड़ रही है, जिससे जीवन और मुश्किल हो गया है।

क्या कहता है यह दौरा?

राहुल गांधी का यह दौरा महंगाई के मुद्दे पर आम जनता की परेशानियों को समझने और सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा लगता है। महिलाओं और विक्रेताओं ने जिस तरह से अपनी बात रखी, उससे यह साफ है कि महंगाई आम लोगों के लिए बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

20 करोड़ के मालिक राहुल गांधी

एडीआर के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपनी संपत्ति 20 करोड़ रुपए दर्शाया है। वहीं, देनदारियां 49 लाख की है।

ये भी पढ़ें- 'राहुल-प्रियंका गांधी ने नीली क्रांति को फैशन शो बनाया',BSP नेता आकाश आनंद ने शाह और केजरीवाल पर भी बोला हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+