Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Today: दिल्‍ली में बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन राज्‍यों के लिए जारी किया घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

Weather Today Updates: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा जैसे राज्यों में सात दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा अन्‍य कई राज्यों में घने कोहरे और हल्की बारिश की चेतावनी दी जारी की गई है। मौसम विभाग का पुर्नानुमान है कि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

राजधानी दिल्‍ली के मौसम की बात करें तो आज का शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण दिल्‍ली में ठंड बढ़ गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 24-26 दिसंबर के दौरान शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

Weather Today

दिल्‍ली में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। कोहरे की मोटी परत और शीतलहर के कारण दिल्‍ली का मौसम ठिठुरन भरा हो गया है। धुंध छाए रहने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। आज दिल्‍ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री गिरावट आने की उम्मीद है। सोमवार को हुई हल्‍की बारिश के कारण राजधानी में रात में ठंड बढ़ गई लेकिन हवा की क्‍वालिटी में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके कारण पंजाब और हरियाणा के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में मौसम खराब रहेगा। शीतलहर चलने के कारण ठंड बढ़ेगी और कोहरा और धुंध छायी रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत के राज्‍यों में कैसा रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। 24 दिसंबर तक इसके उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम तक पहुंचने का अनुमान है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+