Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव के लिए भाजपा की लिस्‍ट में कौन-कौन हैं संभावित उम्‍मीदवार

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की चुनाव की तारीखों की ऐलान से पहले राजनीतिक दल युद्ध स्‍तर पर तैयारियों में जुट चुके हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों के उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने उम्मीदवारों की अभी तक एक भी लिस्‍ट जारी नहीं की है। जिसके कारण संभावित उम्मीदवारों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि भाजपा के उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट के लिए अब ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्‍योंकि भाजपा अब किसी भी दिन अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट में कई पूर्व सांसद और अनुभवी नेता भी शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं भाजपा के लिस्‍ट में संभावित उम्‍मीदवार कौन-कौन हैं?

Delhi Election 2025

केजरीवाल के खिलाफ किसको खड़की कर रही भाजपा?

आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल को चुनौती देने के लिए भाजपा पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को नामित कर सकती है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनको उम्‍मीदवार बनाए जाने की पुष्टि नहीं की गई है।

भाजपा के संभावित उम्‍मीदवार

मीडिया की खबरों के अनुसार दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित उम्‍मीदवारों के तौर पर जो प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं। उनमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को संभवत: कस्तूरबा गांधी नगर या विश्वास नगर से टिकट कर चुनाव मैदान में उतार सकती है।

भाजपा इन्‍हें भी बना सकती है उम्‍मीदवार?

वहीं कैलाश गहलोत बिजवासन के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्र के रूप में नजफगढ़ का विकल्प चुन सकती है। हालांकि इस सीट के लिए और भी इच्‍छुक उम्‍मीदवार लाइन में हैं। रमेश बिधूड़ी कालका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्‍छुक हैं लेकिन भाजपा उन्हें तुगलकाबाद के लिए अधिक उपयुक्त मान रही है।

ग्रेटर केलाश से भाजपा किसे देगी मौका?

इसी तरह पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी को ग्रेटर कैलाश से उम्‍मीदवार बनाया जा सकता है और पूर्व मुख्‍यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना मोती नगर से भाजपा टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने के मूड में है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा से टिकट मिलने की उम्‍मीद लगाए बैठे हैं।

इन दिग्गज नेताओं को भाजपा बना सकती है उम्‍मीदवार

विजय गोयल और डॉ. हर्षवर्धन ने मैदान में उतरने की इच्छा जताई है, हालांकि उनके निर्वाचन क्षेत्र अभी तय नहीं हुए हैं। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार भाजपा दिल्‍ली में कुछ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल कर उन्‍हें उम्‍मीदवार बना सकती है।

दिल्‍ली में कब होगा चुनाव?

दिल्‍ली की मौजूदा सरकार का कार्यकाल फरवरी 2025 खत्‍म हो जाएगा। इससे पहले दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव करवाया जाना आवश्‍यक है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में समाप्त होने के कारण चुनाव की तारीखों का खुलासा जनवरी 2025 की शुरुआत में किया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+