Bank Robbery: 2 बदमाश ढेर, एक लखनऊ तो दूसरा गाजीपुर में एनकाउंटर में मारा गया, जानिए कहां के थे रहने वाले?
Bank Robbery Encounter: लखनऊ के चिनहट इलाके में इंडियन ओवरसीज इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर को काटकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एक बदमाश लखनऊ तो दूसरा गाजीपुर में मारा गया।
लखनऊ में मुठभेड़ रात करीब 12:30 बजे हुई जबकि गाजीपुर में मुठभेड़ सुबह 4:30 बजे हुई। घायल बदमाशों को पुलिस अस्पताल ले गई जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं।

सुबह-सुबह गाजीपुर में एनकाउंटर
गाजीपुर एसपी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बारा चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश संदिग्ध व्यक्तियों को आते देखा तो उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार तेज गति से बिहार सीमा की ओर भागने लगे और पुलिस टीम को मोटरसाइकिल से कुचलने का प्रयास करने लगे।
जिसके बाद चौकी प्रभारी ने बिहार सीमा पर पहले से मौजूद स्वाट/सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी तथा उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस सूचना के आधार पर स्वाट/सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर ने उक्त बाइक सवारों को घेर लिया।
पुनः मोटरसाइकिल को मोड़कर वे लोग कुतुबपुर के पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की तरफ तेज गति से भागने लगे, आगे रास्ता न मिलने पर उपरोक्त अपराधी गाड़ी छोड़कर भाग गए तथा उनमें से एक अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
उसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। तत्पश्चात डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। घायल को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान बिहार के अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर निवासी सन्नीदयाल पुत्र नंदलाल के रूप में हुई।
लखनऊ में मार गया सोबिंदु कुमार
इसी तरह राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात पुलिस बाबतपुर के लौलाई पानी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश बाइक से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाश को गोली मार दी। गोली बदमाश के पैर और पेट में लगी। इसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर गया लुटेरा सोबिंद कुमार भी बिहार के असरगंज का ही रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications