'थिएटर जाने के लिए किसने दी अनुमति?' अल्लू अर्जुन से पुलिस ने पूछे तीखे सवाल, जानें क्या-क्या हुआ?

Allu Arjun: हैदराबाद के संध्‍या थ‍िएटर के बाहर मची भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसके बेटे की हालत फिलहाल काफी नाजुक है। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्‍टेशन बुलाया गया। लगभग 3 घंटे तक उनसे सवाल पूछे गए। एक्टर ने बताया कि प्रीमियर के दौरान क्या-क्या हुआ था।

4 दिसंबर को थिएटर के बाहर मची भगदड़ के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। अब पुलिस ने अल्लू अर्जुन से लगभग 3 घँटे में 12 सवाल पूछे कि:

Allu Arjun

1. क्या आपको संध्या थिएटर आने के लिए अनुमति दी गई थी?
2. क्या आप जानते थे कि पुलिस ने इस कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी थी?
3. आपको पीआर टीम ने संध्या थिएटर के बाहर स्थिति के बारे में जानकारी दी थी या नहीं?
4. जिस वक्त ये घटना हुई उस समय आप कहां थे
5. आप इस घटना के समय अगर वहीं थे तो कैसे इसे कंट्रोल किया?
6. आप संध्‍या थ‍िएटर में कितनी देर रुके?
7. आप जब थ‍िएटर पहुंचे, तो क्‍या सुरक्षा के लिए वहां बाउंसर्स तैनात थे?

इस तरह से पुलिस ने अल्लू अर्जुन से मामले से जुड़े कई सारे सवाल पूछे। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अब दोबारा इस सीन को रिक्रिएट कर ये जानने की कोशिश करेगी कि आखिर भगदड़ मची कैसे जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। खैर पूछताछ के बाद एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

बता दें कि, इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन के घर के बाहर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और गमले तोड़ दिए। जिसके बाद पुलिस ने लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन चिंता में आ गए और उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें कुछ दिनों के लिए दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया।

हालांकि इस हादसे में जिस महिला की मौत हुई उसके पति ने केस वापस लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, ये हादसा हमारा बैड लक है। मुझे नहीं पता था कि उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज उनका फैन है, इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। वो कभी आंखें खोलता है लेकिन किसी को पहचान नहीं रहा। मैं नहीं जानता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।' देखना होगा कि अब इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें: Allu Arjun: 4 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से निकले अल्लू अर्जुन, अब कौन सी बात आई सामने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+