Love Horoscope 2025: नया साल करेगा प्रेम की बौछार, जानिए किसे मिलेगा सच्चा प्यार? कैसी रहेगी लव-लाइफ?
Love Horoscope 2025: प्रेम हर दिल की जरूरत होती है। कोई इसे शब्दों और भावों से भले ही व्यक्त न करे लेकिन चाहता हर कोई है कि उसे कोई प्रेम करे, उसकी बात सुने, उसके दिल का हाल जानने का प्रयास करे। प्रेम के मामले में अनेक लोग किस्मतवाले होते हैं और अनेक लोग जीवनभर प्रेम तलाशते ही रह जाते हैं।
नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है, आइए जानते हैं नया साल किन राशि वाले जातकों को उनके सपनों के पार्टनर से मिलवाएगा। किनके सपने पूरे होंगे और किनके दिल को किसी की बातें छू जाएंगी। साल 2025 में सभी राशियों का हाल जानते हैं।

मेष : मेष राशि के जो जातक अब तक सिंगल हैं और अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं उनके सपने काफी हद तक यह साल पूरा करने वाला है। आपके धैर्य, मृदु व्यवहार और आपके लुक्स के कारण पार्टनर आपकी तरफ आकर्षित होगा/होगी और संभव है कि साल के पहले तीन महीने में ही आपको अपने पसंद के व्यक्ति से मिलने का मौका मिले। मेष राशि के जातकों को उनका पार्टनर उनके कार्यस्थल या पूर्व से परिचित लोगों के बीच ही मिलेगा। शुक्र की स्थिति आपके लिए अच्छी रहने वाली है और यह साल आपके प्यार को परवान चढ़ाने का काम काम करेगा। यदि आप पूर्व से किसी के प्रेम में हैं तो संभव है कि आप विवाह बंधन में बंध जाएं।
वृषभ : वृषभ राशि के लोगों के प्रेम के मामले में सपने पूरे करने आ रहा है साल 2025, यह साल आपके प्रेम संबंधों के लिए मजबूती भरा रहेगा। प्रेम के कारण ही आपका मन प्रसन्न रहेगा और पर्सनल ग्रोथ भी करेंगे। जो सिंगल हैं वे अपने मनपसंद पार्टनर से मिलेंगे और जो पूर्व से ही प्रेम में हैं वे परिवार की सहमति से एक नए जीवन की ओर अग्रसर होंगे। वृषभ के लिए शुक्र की स्थिति बता रही है कि यह साल नई शुरुआत के लिए बेहतर है। इसलिए जो पति-पत्नी अपने रिश्तों में खटास की वजह से अलग हो गए हैं वे एक बार फिर नई शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि की युवतियां अपने परफेक्ट पार्टनर से मिलेंगी और उनकी ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन :मिथुन राशि के जातकों को साल 2025 में अपने प्रेम को बचाने के लिए और उसमें गर्माहट बरकरार रखने के प्रयास करने होंगे। हो सकता है आपकी कही कोई बात आपके पार्टनर को चुभ जाए और वह आपसे दूरी बनाने लगे इसलिए संभलकर बोलें और व्यवहार करें। जो लोग अब तक सिंगल है वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पार्टनर से मिलेंगे और प्रेम को आगे बढ़ाएंगे। शुक्र की स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं कही जा सकती इसलिए आप जिसे भी पार्टनर चुनें पहले उसके बारे में सारी बातें पता कर लें, कहीं ऐसा न हो कि आप किसी धोखे में फंस जाएं। जो लोग पूर्व से प्रेम संबंधों में हैं वे अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए गिफ्ट का सहारा लें।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025 अत्यंत भावनाप्रद रहेगा। आपको किसी की ओर से बहुत गहरा और प्रेमपूर्व प्रस्ताव प्राप्त होगा जिसे आप सहर्ष स्वीकार कर लेंगे। इस वर्ष शुक्र जब-जब वक्री होगा आपको अपने पूर्व के पार्टनर फिर से संपर्क करने का प्रयास करेंगे। जो लोग प्रेम विवाह कर चुके हैं उन्हें इस साल अपना संबंध स्थायी करने के प्रयास करने होंगे। कुछ बाहरी लोग आपके बीच में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करेंगे किंतु आपको अपने दिल की सुननी होगी। मार्च से जून के बीच का समय रहेगा जब कोई तीसरा आपके बीच में आने का प्रयास करेगा। जो सिंगल हैं उन्हें इसी समय में प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है।
सिंह :साल 2025 आपको एक अवसर देगा अपने प्रेम के पुनर्मूल्यांकन का। आपने अब तक अपने पार्टनर के साथ जो भी अच्छा-बुरा व्यवहार किया है उसको एक बार अपने दिल से समझने का प्रयास करें। कहीं गलती रह गई है तो उसे ठीक करने का प्रयास करें। इस साल अपने पार्टनर के साथ संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी। किसी प्रकार का दुराव-छिपाव रिश्तों को प्रभावित करेगा। राशि स्वामी सूर्य के साथ शुक्र का तालमेल अच्छा रहने के कारण सिंगल लोग अपने लिए परफेक्ट पार्टनर तलाशने में सफल हो जाएंगे। यह संबंध वैवाहिक रिश्ते में भी बदल सकता है। इस साल आप अपने पार्टनर के साथ अच्छी रोमांटिक यात्राओं पर जा सकते हैं।
कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2025 रिश्तों में अच्छी ग्रोथ का साल रहेगा। आपके ठंडे पड़ चुके रिश्तों में एक बार फिर नई ऊर्जा आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक होने का कोई अवसर नहीं छोड़ेंगे। एक-दूसरे के साथ रिश्ते और गहरे होंगे। जिनके जीवन में अब तक प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है उन्हें कोई पार्टनर मिल जाएगा और यह पार्टनर उन्हें कॉमन रुचियों और अपने कार्यस्थल पर ही मिल सकता है। जो लोग वैवाहिक बंधन में हैं उन्हें अपने पार्टनर का सहयोग करना होगा और रिश्तों में गर्माहट के लिए नए-नए प्रयास करने होंगे। एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताएं और रोमांस करें।
तुला :तुला राशि के जातकों की लव लाइफ में साल 2025 में बड़े बदलाव आने वाले हैं। आपको अपने रिश्ते बचाने के लिए बड़े प्रयास करने होंगे। इस साल तुला राशि में लगने वाला ग्रहण भी रिश्तों को प्रभावित करेगा। रिश्तों को मजबूत करने के लिए अपने काम और संबंधों के बीच संतुलन बनाना होगा। आप जो खो चुके हैं वो दोबारा नहीं पा सकते किंतु जो आपके पास है उसे सहेजने का प्रयास करें। आपको पूर्व में किसी ने प्रपोज किया है तो एक बार उस प्रस्ताव पर विचार करें। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलेगा और संभव है कि वे विवाह भी कर लें। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने की संभावनाएं इस साल नजर आ रही हैं।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के जातक साल 2025 में एक नई रोमांटिक लव लाइफ में प्रवेश करेंगे। आपको प्रस्ताव तो अनेक मिलेंगे किंतु आपके दिल को जो सबसे ज्यादा भाएगा उसे आप चुनेंगे और इसमें आपके परिवार का कोई सदस्य सहायता कर सकता है। इस राशि पर मंगल का प्रभाव है इसलिए जो पार्टनर मिलेगा वह आपसे अत्यधिक प्रेम करेगा और आपके जीवन को खुशियों से भर देगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। अब तक पार्टनर के साथ जो मनमुटाव और प्रेम में कमी आ गई थी वह इस साल दूर होने वाली है। इस राशि की युवतियों और महिलाओं को अपने पार्टनर की ओर से बड़े उपहार मिलने वाले हैं।
धनु : इस साल आपकी लव लाइफ काफी रोमांचक रहने वाली है। आप अपने पार्टनर के साथ साहसिक और रोमांचक यात्राओं पर जाएंगे और रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यात्राओं के माध्यम से आप रिश्ते में गर्माहट लाने का प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों को इस साल भी अपने प्रेम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। साल खत्म होते-होते आप किसी को प्रपोज करेंगे किंतु उसके स्वीकार करने का इंतजार लंबा हो सकता है। जो लोग पूर्व से किसी के प्रेम में हैं उन्हें रिश्तों को मजबूत करने के लिए उपहारों का आदान-प्रदान करना होगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल सामान्य रहेगा। रिश्ता जैसा चल रहा था वैसा ही चलता रहेगा।
मकर : साल 2025 में मकर राशि के जातक अपने प्यार में बहुत कैलकुलेटिव और प्रैक्टिकल रहेंगे। जब लगेगा कि रिश्ते में रहने से कोई फायदा नहीं है तो उसे छोड़ने में एक पल की देरी नहीं करेंगे और जहां लगेगा कि उनकी इच्छाएं पूरी हो रही है वहां उस रिश्ते को बचाने का पूरा प्रयास करेंगे। जो सिंगल हैं वे किसी सामाजिक समारोह या सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर से मिलेंगे और उनके प्रस्ताव पर प्रेम में पड़ना स्वीकार कर लेंगे। जो लोग अपने पार्टनर के साथ सही व्यवहार नहीं करते और उन पर हावी होने का प्रयास करते हैं उन्हें संभल जाना चाहिए क्योंकि उनका रिश्ता टूट सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ साल 2025 में सरप्राइज से भरी रहेगी। रिश्तों में अनेक सरप्राइज मिलेंगे, वहीं कुछ ऐसे मौके भी आएंगे जब आप खुद ही चौंक जाएंगे। इस साल जब-जब शुक्र वक्री होगा आपको अपने पूर्व के पार्टनरों से मिलने का अवसर मिलेगा। कुछ मामलों में पुराने साथी एक बार फिर आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे और आप भी उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके साथ जुड़ जाएंगे। सिंगल लोग अपने पार्टनर से मिलेंगे जरूर लेकिन संकोच के कारण प्रपोज नहीं कर पाएंगे। जो लोग विवाह बंधन में बंध चुके हैं उनका अपने पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन होगा और रिश्ता एक बार फिर रोमांस से भर जाएगा।
मीन :मीन राशि के जातकों की लव लाइफ साल 2025 में बेहतरीन रहने वाली है। इनकी लव लाइफ सपनों की तरह सुंदर और रोमांस से भरी होगी। जो लोग पूर्व से इस खूबसूरत रिश्ते में हैं वे इसे गर्माहट प्रदान करने के लिए नए-नए आइडिया लाएंगे। संभव है कि ये किसी रोमांटिक जगह पर साथ वक्त बिताएं। जिन लोगों को अब तक प्रेम नहीं मिला है उनका सपना भी इस साल पूरा हो जाएगा। सिंगल्स को अपना सोलमेट मिल जाएगा। जो लोग वैवाहिक बंधन में हैं उन्हें जरूर थोड़ी परेशानी हो सकती है। उन्हें अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाने में दिक्कत आएगी। यदि प्रयास करेंगे तो आपका रिश्ता फिर से मजबूती की ओर बढ़ सकता है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications