दिल्ली NCR का AQI 400 के नीचे, अब GRAP-IV नहीं III स्तर की पाबंदियां, हवा में सुधार के संकेत
दिल्लीं कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार के संकेत मिले हैं। जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन समिति (CAQM) ने GRAP चरण V की पाबंदियां हटा ली हैं। दरअसल, मंगलवार को एक्यूआई 400 से नीचे रहा, जिसके चलते सीएक्यूएम ने पाबंदियों थोड़ी ढील दी है। अब जीआरएपी चरण-IV के बजाय चरण III के तहत प्रतिबंध जारी हैं।
केंद्रीय सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पैनल ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण IV ('गंभीर+') उपायों को रद्द कर दिया। हालांकि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 24 दिसंबर को घोषणा की कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी।

एक्यूआई के डेटा की बात करें तो शहर में वायु गुणवत्ता में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 400 के स्तर से ऊपर रहने वाला एक्यूआई मंगलवार को 400 के नीचे रहा। ऐसे में केंद्रीय सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पैनल ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण IV ('गंभीर+') उपायों को रद्द कर दिया।
दरअसल, 16 दिसंबर को AQI का स्तर 400 के स्तर को पार कर गया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जीआरएपी चरण IV के तहत प्रतिबंध लागू किए गए थे। जिनके तहत गंभीर प्रदूषण स्तर पर अंकुश लगाना था और इसमें औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण और दिल्ली में गैर-आवश्यक ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल था।
बता दें कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन समिति हवा की क्वालिटी में सुधार के लिए प्रतिबंध लगाती है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यह समिति पर्यावरण की बदलती परिस्थितियों के बीच अपने दिल्लीवासियों के हित के लिए रणनीति पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications