Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 26, 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह चेतावनी विशेष रूप से मध्य महाराष्ट्र और उत्तर मध्य महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों के लिए है।
Recommended Video

आईएमडी के प्रमुख सुनील कांबले ने बताया कि वर्तमान में महाराष्ट्र का न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आईएमडी ने बताया कि कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 26 और 27 दिसंबर को धुले, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, औरंगाबाद, हलना, पुणे में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय शीत लहर चल रही है, जिसमें मुंबई और कोंकण क्षेत्र भी शामिल है। सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि 25 और 26 दिसंबर को बादल छाए रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 30 दिसंबर से तापमान में फिर से गिरावट आने की उम्मीद है।
31 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
आईएमडी ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह से ठंड में वृद्धि हो सकती है। फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक सर्दी का प्रभाव देखा जा सकता है। हालांकि, इस समय तक तापमान में अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।
उत्तर भारत में बारिश का दौर
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है। राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान में बारिश के बाद गई जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली एनसीआर में भी ठंड का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में सर्दी और तेज होगी।












Click it and Unblock the Notifications