Breaking News Today (6 December 2024) Updates: शंभू बॉर्डर से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों ने अपना 101 जत्था वायल ले लिया हैं। किसानों ने अपने इस आंदोलन को 'दिल्ली चलो' का नाम दिया है। 101 किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिना ही, पैदल दिल्ली की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 6 किसान घायल हो गए हैं।
राज्यसभा में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट (नंबर 222) के नीचे से नोटों की गड्डी मिलने का सनसनीखेज दावा किया गयाा है जिसके बाद संसद में हंगामा मच गया है।
वहीं, पंजाब-हरियाणा सीमा से लगते शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज फिर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान संगठनों ने इसे 'दिल्ली चलो' आंदोलन नाम दिया है। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बिना अनुमति किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
Dec 06, 2024, 5:58 PM IST
किसान बातचीत के लिए तैयार: पंधेर
शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "...अब 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। हम वार्ता के लिए तैयार हैं। कल का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं... हम कल तक इंतजार करेंगे। हम चाहते हैं कि बातचीत हो। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते, हम शांतिपूर्ण रहेंगे।"
Dec 06, 2024, 4:15 PM IST
किसानों प्रदर्शन लिया वापस
शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने के बाद दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया।
Dec 06, 2024, 3:36 PM IST
यह बहुत हास्यास्पद है:महुआ माजी
JMM सांसद महुआ माजी ने राज्यसभा नकदी विवाद पर कहा, "यह बहुत हास्यास्पद है... अगर किसी का पैसा वहां रखा भी हुआ होगा तो CCTV कैमरे द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए थी न कि इसका विवाद बनाया जाना चाहिए था... सत्ता पक्ष के पास कोई विषय नहीं है... इसलिए वे इस तरह का बहाना बनाकर कार्यवाही को स्थगित कर रहे हैं।"
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक दिया गया है, देखें सीधी तस्वीरें।
Dec 06, 2024, 2:41 PM IST
'हमें दिल्ली जाने दिया जाए या फिर हमसे बात की जाए'
हमें शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर जाने दिया जाए या फिर हमारी मांगों को लेकर हमसे बात की जाए... किसानों की तरफ से बातचीत के दरवाजे खुले हैं। हम कहते आ रहे हैं कि अगर सरकार बात करना चाहती है तो हमें केंद्र सरकार या हरियाणा या पंजाब के सीएम ऑफिस का पत्र दिखाए... हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार हमारी मांगें माने... उन्हें हमें दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए जगह देनी चाहिए... अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बहाल की जानी चाहिए... या तो हमें दिल्ली जाने दिया जाए या फिर हमसे बात की जाए: शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर
Dec 06, 2024, 2:27 PM IST
हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस छोड़े
शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात,किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस छोड़े हैं. पुलिस का कहना है कि किसानों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
Dec 06, 2024, 2:15 PM IST
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
शंभू बॉर्डर पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "किसानों के पास हरियाणा में प्रवेश की अनुमति नहीं है। अंबाला प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है।
Dec 06, 2024, 2:07 PM IST
सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू AAP में हुए शामिल
पूर्व कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
Dec 06, 2024, 2:06 PM IST
'हमने किसी को हिरासत में नहीं लिया है'
डीएसपी साकेत कुमार ने कहा, "किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी...वे (प्रदर्शनकारी) सड़क अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे थे...प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया गया...हमने किसी को हिरासत में नहीं लिया है..."
Dec 06, 2024, 2:00 PM IST
नोटों की बरामदगी के आरोप पर कांग्रेस का बयान
कांग्रेस का मानना है कि यह (अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच से बरामद हुए करेंसी नोट) अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने की एक चाल है। अगर कोई जेब में 50 हजार रुपये लेकर चल रहा है तो यह कोई अपराध नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धाखड़ से मुलाकात की है और इस मामले की किसी एजेंसी से जांच कराने या इस पर जेपीसी बनाने का अनुरोध किया है: कांग्रेस सूत्र
Dec 06, 2024, 1:59 PM IST
नकदी बरामद होने पर बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित राज्यसभा सीट से नकदी बरामद होने पर बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा, "अगर ऐसा कुछ हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जाना चाहिए..."
Dec 06, 2024, 1:35 PM IST
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित राज्यसभा सीट से स्पष्ट रूप से बरामद नकदी पर, भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "'कांग्रेस, काली कमाई और काला धन' के बीच एक संबंध है। कांग्रेस नेताओं ने इसे बनाने का काम किया है लोकतंत्र का पवित्र मंदिर अपवित्र, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि आज संसद शर्मसार हुई है।”
Dec 06, 2024, 1:19 PM IST
किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर दिल्ली चलो मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
किसानों का दिल्ली की तरफ पैदल मार्च आज, 1 बजे रवाना होगा 101 सदस्यों का जत्था। किसानों के विरोध पर आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि, "किसान मजबूरी में आते हैं जब उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। सरकार ने लखीमपुर खीरी की घटना पर किया गया अपना वादा पूरा नहीं किया है। सरकार को किसानों की मांगों को सुनना चाहिए।"
Dec 06, 2024, 12:13 PM IST
इस घटना की जांच होनी चाहिए....
अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच से नोटों की गड्डी बरामद' पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बेंच से नोटों की गड्डी बरामद हुई है। यह जांच का विषय है। भारत के उपराष्ट्रपति ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस नेताओं के पास से नोटों की गड्डी कहां से बरामद हो रही है... इस घटना की जांच होनी चाहिए..."
'संसद से नोटों की गड्डी बरामद होना जांच का विषय है'
राज्यसभा के सभापति के बयान 'अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच से नोटों की गड्डी बरामद' पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "संसद से नोटों की गड्डी बरामद होना जांच का विषय है। यह बहुत चौंकाने वाला है..."
किसानों का दिल्ली कूच आज, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात
पंजाब-हरियाणा सीमा से लगते शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज फिर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान संगठनों ने इसे 'दिल्ली चलो' आंदोलन नाम दिया है। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
10:08 AM, 6 Dec
सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए: राम गोपाल यादव
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए और उनसे बातचीत करनी चाहिए...किसान इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं"
10:10 AM, 6 Dec
रेपो दर 6.5% पर अपरिवर्तित: शक्तिकांत दास
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "मौद्रिक नीति समिति ने 4:2 के बहुमत से नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया..."
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, ओपनिंग डे में बना दिया कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड!
10:52 AM, 6 Dec
'किसानों की मांग जायज, उनके साथ वादाखिलाफी हुई है'
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "दिल्ली बॉर्डर पर 700 किसानों के बलिदान के बाद कृषि मंत्री और किसानों के बीच समझौता हुआ. न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गारंटी नहीं दी गई है. यह वादाखिलाफी है...उत्तर प्रदेश के किसान जो दिल्ली आना चाहते हैं, उनकी मांगें जायज हैं...सरकार को किसानों की सभी मांगें पूरी करनी चाहिए."
11:50 AM, 6 Dec
'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपमान किया है'
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपमान किया है और वे संविधान की बात कर रहे हैं। उन्होंने आपातकाल के दौरान बी.आर. अंबेडकर का अपमान किया। जनता पहले ही उन्हें विभिन्न राज्यों में सबक सिखा चुकी है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
Punjab News: 'आपका कर्ज कभी नहीं चुका सकता',भावुक हुए सुखबीर बादल, जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को लगाया गले
12:03 PM, 6 Dec
'संसद से नोटों की गड्डी बरामद होना जांच का विषय है'
राज्यसभा के सभापति के बयान 'अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच से नोटों की गड्डी बरामद' पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "संसद से नोटों की गड्डी बरामद होना जांच का विषय है। यह बहुत चौंकाने वाला है..."
IND vs AUS: मिचेल स्टार्क के आगे कोहली-राहुल ने टेके घुटने, यशस्वी का भी नहीं खुला खाता
12:13 PM, 6 Dec
इस घटना की जांच होनी चाहिए....
अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच से नोटों की गड्डी बरामद' पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बेंच से नोटों की गड्डी बरामद हुई है। यह जांच का विषय है। भारत के उपराष्ट्रपति ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस नेताओं के पास से नोटों की गड्डी कहां से बरामद हो रही है... इस घटना की जांच होनी चाहिए..."
12:46 PM, 6 Dec
'सरकार को किसानों की मांगों को सुनना चाहिए'
किसानों का दिल्ली की तरफ पैदल मार्च आज, 1 बजे रवाना होगा 101 सदस्यों का जत्था। किसानों के विरोध पर आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि, "किसान मजबूरी में आते हैं जब उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। सरकार ने लखीमपुर खीरी की घटना पर किया गया अपना वादा पूरा नहीं किया है। सरकार को किसानों की मांगों को सुनना चाहिए।"
राज्यसभा में जिनकी सीट के नीचे मिला नोटों का बंडल, जानें वो नेता अभिषेक मनु सिंघवी कितनी संपत्ति के हैं मालिक
1:19 PM, 6 Dec
किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर दिल्ली चलो मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
1:35 PM, 6 Dec
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित राज्यसभा सीट से स्पष्ट रूप से बरामद नकदी पर, भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "'कांग्रेस, काली कमाई और काला धन' के बीच एक संबंध है। कांग्रेस नेताओं ने इसे बनाने का काम किया है लोकतंत्र का पवित्र मंदिर अपवित्र, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि आज संसद शर्मसार हुई है।”
1:59 PM, 6 Dec
नकदी बरामद होने पर बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित राज्यसभा सीट से नकदी बरामद होने पर बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा, "अगर ऐसा कुछ हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जाना चाहिए..."
2:00 PM, 6 Dec
नोटों की बरामदगी के आरोप पर कांग्रेस का बयान
कांग्रेस का मानना है कि यह (अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच से बरामद हुए करेंसी नोट) अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने की एक चाल है। अगर कोई जेब में 50 हजार रुपये लेकर चल रहा है तो यह कोई अपराध नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धाखड़ से मुलाकात की है और इस मामले की किसी एजेंसी से जांच कराने या इस पर जेपीसी बनाने का अनुरोध किया है: कांग्रेस सूत्र
2:06 PM, 6 Dec
'हमने किसी को हिरासत में नहीं लिया है'
डीएसपी साकेत कुमार ने कहा, "किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी...वे (प्रदर्शनकारी) सड़क अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे थे...प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया गया...हमने किसी को हिरासत में नहीं लिया है..."
2:07 PM, 6 Dec
सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू AAP में हुए शामिल
पूर्व कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
breaking news live 12 December 2024 bangladesh farmer protest IND vs AUS 2nd Test delhi ncr weather update latest today news updates aaj ki taza khabar in hindi