IND vs AUS: मिचेल स्टार्क के आगे कोहली-राहुल ने टेके घुटने, यशस्वी का भी नहीं खुला खाता
Australia vs India, 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंच बॉल टेस्ट में मजबूत शुरुआत करने में नाकाम रही। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद कंगारू टीम के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को पिच पर पैर जमाने का मौका नहीं दिया।
पंत और रोहित से उम्मीदें
पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं। टीम ने पहले दिन डिनर ब्रेक तक चार विकेट खो दिए हैं और कुल 82 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ पंत और कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। पंत इस तरह की सिचुएशन से टीम को निकालने में माहिर हैं।

राहुल-गिल ने टीम को संभाला
भारत को मैच की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा था जब स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 69 रन तक पहुंचाया और सिर्फ एक विकेट खोया।
मिचेल स्टार्क ने झटके तीन विकेट
हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम को एक के बाद एक तीन और बड़े झटके लगे। पहले केएल राहुल 37 रन पर आउट हुए, फिर विराट कोहली महज 7 रन बनाकर लौटे, और इसके बाद शुभमन गिल भी 31 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। इस स्थिति में भारतीय टीम दबाव में आ गई थी। मिचेल स्टार्क ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटकने में सफलता हासिल की।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।












Click it and Unblock the Notifications