Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के साथ क्यों दुबई जा रहे हैं सलमान खान? क्या भाईजान ने लिया कोई बड़ा फैसला

Salman Khan Dubai Tour: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले काफी वक्त से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक अनजान शख्स सलमान खान की शूटिंग सेट पर भी घुस गया था।

मुंबई एयरपोर्ट से सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
इन सबके बीच खबर है कि सलमान खान दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan Dubai Tour

भाईजान के दुबई जाने के पीछे का सच
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सलमान खान के फैंस हैरान हो गए हैं कि इस समय एक्टर मुंबई छोड़कर दुबई क्यों जा रहे हैं। क्या उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए कोई बड़ा फैसला लिया है। आइए आपको बताते हैं कि भाईजान के दुबई जाने के पीछे का सच क्या है।

सलमान खान के वीडियो ने लोगों को किया हैरान
सोशल मीडिया पर सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में भाईजान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग पैंट पहन रखी थी। साथ ही कैप भी लगाई हुई थी।

भाईजान के साथ जीशान सिद्दीकी भी आए नजर
वहीं वीडियो में सलमान खान के साथ दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान हंसते हुए जीशान को गले लगाते हैं। इसके बाद एयरपोर्ट से अंदर की तरफ जाते हुए वह जीशान को पीछे मुड़कर देखते हैं।

क्यों अचानक दुबई जा रहे हैं सलमान खान?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को अपने एक इवेंट की वजह से दुबई जाना पड़ रहा है। सलमान खान आगामी 7 दिसंबर 2024 (शनिवार) को दुबई के द-बैंग द टूर में परफॉर्म करेंगे। यही वजह है कि वह दुबई रवाना हुए हैं।

वर्क कमिटमेंट से पीछे नहीं हट रहे हैं सलमान खान
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बावजूद वह अपने वर्क कमिटमेंट से पीछे नहीं हटे हैं। वह टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 को होस्ट करने के लिए भी पूरी टाइट सिक्योरिटी के साथ सेट पर पहुंचते हैं।

सलमान खान के साथ शामिल होंगे ये सितारे
जानकारी के अनुसार सलमान खान अपने जिस इवेंट के लिए दुबई जा रहे हैं, उसमें जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और आस्था गिल भी हिस्सा लेंगी। सभी लोग इस इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+