' इंटरनेट बहाल कीजिए और हमें दिल्ली जाने दें', शंभू बॉर्डर पर गरजे सरवन सिंह पंढेर
Farmer Protest: पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों के लिए पिछले 9 महीने से शंभू बॉर्डर पर मोर्चा लगाए हुए हैं और अब उन्होंने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसान संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े, लेकिन पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही है। किसान नेताओं का कहना है कि उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दी जानिए,ताकि वह केंद्र सरकार से बात कर सकें।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमें शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर जाने दिया जाए या हमारी मांगों पर हमसे बात की जाए। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को माने और हमें दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए जगह दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार बात करना चाहती है, तो केंद्र सरकार या हरियाणा या पंजाब के मुख्यमंत्री ऑफिस से पत्र दिखाया जाए।

किसानों का दिल्ली कूच जारी
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीनों से धरने पर बैठे किसानों का दिल्ली कूच अब शुरू हो गया है। 101 किसानों ने अंबाला की ओर बढ़ते हुए दो बैरिकेड पार कर लिए हैं, लेकिन उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है। किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। अब किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।
एमएसपी, कर्ज माफी और पेंशन की मांग
किसान नेता अपने आंदोलनों में मुख्य रूप से एमएसपी, कर्ज माफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। 13 फरवरी से शुरू हुए इस धरने के बाद से हरियाणा सरकार ने मार्च की इजाजत नहीं दी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications