अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, ओपनिंग डे में बना दिया कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड!
Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: अल्लू अर्जुन की भारी भरकम बजट वाली फिल्म पुष्पा 2 दिसंबर 5 को रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म के मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी से ही पहले दिन की कमाई का अंदाजा लगाया जाने लगा है। हालांकि एडवांस बुकिंग से इस बात का पता चल रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर नया इतिहास लिखने जा रही है। हुआ भी ऐसा ही, देखिए आंकड़ें।
ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर करीब 175 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये आंकड़ा सभी भाषाओं का बताया जा रहा है। ये सिर्फ भारत का ही कलेक्शन हैं। फिल्म ने तेलुगु में 95.1 करोड़, हिंदी में 67 करोड़, तमिल में 7 करोड़, कन्नड़ में 1 करोड़ और मलयालम में 5 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है।

सभी रिकॉर्ड किए पीछे
बात करें सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मो की तो इसमें पहला नाम एस एस राजामौली की बाहुबली का है। सिर्फ भारत में इस फिल्म ने 138.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे नंबर भी राजामौली की ही RRR है। इसने 134.3 करोड़ रुपए की कमाई थी। तीसरे नंबर पर केजीएफ 2 है, जिसने 131 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पुष्पा 2 की ओपनिंग डे की कमाई ने सबको पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों का क्रेज देखते हुए मेकर्स ने भी बड़ा फैसला लिया था। कई शहरों में उन्होंने शोज भी बढ़ा दिए हैं। क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि मुंबई, ठाणे, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली और कोलकाता में पुष्पा 2 के रात 11:55 बजे और दूसरा रात के 11:59 बजे का शो जोड़ा गया है। फिल्म का रिस्पॉन्स भी माइंड ब्लोइंग है।
टिकट के दामों में बढ़ोतरी
बता दें,देश के बड़े शहरों की बात करें तो यहां टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। नोएडा में ठीक सिनेमाघर में अगर आप फिल्म देखने जाने का प्लान करते हैं तो यहां 250-590 रुपए तक खर्च कर करने पड़ेंगे। दिल्ली में पुष्पा 2 देखने के लिए 500 रुपए से 1130 रुपए खर्च करने होंगे। इसी फिल्म के लिए मुंबई में 450 रुपए से लेकर 1400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, कोलकाता में 370 रुपए से 710 रुपए की टिकट है। लेकिन अहमदाबाद में इसी फिल्म के दर्शकों को देखने 390-900 रुपए खर्च करने होंगे। टिकट की प्राइस की आकड़े बुक माय शो (5 दिसंबर) के हैं।












Click it and Unblock the Notifications