Abhishek Manu Singhvi: विवादों से पुराना नाता रहा है सिंघवी का, कोर्ट चैंबर का वीडियो हुआ था वायरल
Abhishek Manu Singhavi: कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का विवादों से काफी लंबा नाता रहा है। एक बार फिर से अभिषेक मनु सिंघवी विवादों के घेरे में हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार संसद में सिंघवी की सीट के नीचे नोट की गड्डी मिली है। राज्यसभा की सीट नंबर 222 के नीचे सुरक्षाकर्मियों को कैश मिला है।
इस मामले के सामने आने के बाद इसको लेकर हंगामा हो रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेयरमैन से कहा कि बिना जांच के सीट के नंबर का जिक्र नहीं किया जाना चाहिए।

इसके जवाब में राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं सदन के सदस्यों को जानकारी देना चाहता हूं कि गुरुवार को सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद रूटीन चेकअप के दौरान सीट नंबर 222 पर सुरक्षाकर्मियों को 500 रुपए की गड्डी मिली है। यह सीट तेलंगाना से चुने गए गए अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट है। यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने इस बात को सुनिश्चित किया कि इस मामले की जांच हो और सच सामने आए।
अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई
वहीं इस पूरे मामले में अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि मैंने इस बारे में नहीं सुना है। जब मैं राज्यसभा गया तो मेरे पास सिर्फ 500 रुपए का एक नोट था, यह मैंने पहली बार सुना है मैं 12.57 पर सदन में पहुंचा, 1 बजे निकल आया, इसके बाद मैं कैंटीन में 1.30 बजे तक रहा। फिर मैं संसद से चला गया।
जांच की मांग
सिंघवी ने कहा कि मैं चकित हूं कि इस तरह की बात सुनने को मिल रही है। मैंने ऐसा कभी नहीं सुना। मैं संसद में राज्यसभा में सिर्फ 3 मिनट रहा, कैंटीन में 30 मिनट। ऐसे में इस तरह के मुद्दों पर राजनीति हो रही है, यह हास्यास्पद है। निसंदेह इसकी जांच होनी चाहिए कि कैसे कोई किसी की सीट पर कुछ भी रख सकता है।
सेक्स सीडी केस
बता दें कि इससे पहले भी अभिषेक मनु सिंघवी सीडी कांड की वजह से सुर्खियों में आए थे। अभिषेक मनु सिंघवी की सेक्स सीडी सामने आई थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर अभिषेक मनु सिंघवी अपने चैंबर में हैं और एक महिला के साथ यौन संबंध बना रहे हैं।
कोर्ट के चैंबर में वायरल वीडियो
वीडियो में अभिषेक मनु सिंघवी से महिला कहती है जज कब बना रहे हो। उस वक्त इस मुद्दे को भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने उठाते हुए कहा कि सिंघवी यह कृत्य कोर्ट परिसर में कर रहे हैं, यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है, यह कोर्ट का अपमान है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैंने यह सीडी देखी है, इसकी शुरुआत होती है कि जज कब बना रहे हो।
देना पड़ा था इस्तीफा
बता दें कि यह पूरा विवाद 2012 का है, जिसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त भाजपा प्रवक्ता अरुण जेटली ने भी सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि अभिषेक मनु सिंघवी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को इस पूरे मामले पर सफाई देनी चाहिए।
रिपोर्ट के अनुसार इस सीडी को उनके चालक ने ही मीडिया समूह को दिया था। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी थी कि वह इस पूरे मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा कर चुके हैं।
हाई-फाई पढ़ाई
बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 24 फरवरी 1959 में हुआ था। उनके पिता प्रख्यात वकील और ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्च आयुक्त थे। उनका संबंध भाजपा से था। अभिषेक मनु सिंघवी ने सेंट कोलंबिया,सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल
सिंघवी ने अपने करियर की शुरुआत वकील के तौर पर की, वह सबसे कम उम्र में सुप्रीम कोर्ट के नामित वरिष्ठ अधिवक्ता बने थे। वह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह कांग्रेस के प्रवक्ता हैं और राज्यसभा सांसद हैं। अभिषेक मनु सिंघवी का विवाह सूफी गायिका अनीता सिंघवी से हुआ है। उनके दो बेटे अनुभव और आविष्कार हैं।












Click it and Unblock the Notifications