राज्यसभा में जिनकी सीट के नीचे मिला नोटों का बंडल, जानें वो नेता अभिषेक मनु सिंघवी कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Abhishek Manu Singhvi News: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और देश के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी आज शुक्रवार को राज्यसभा में सीट के नीचे मिले नोटों के बंडल के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। असल में शुक्रवार 06 दिसंबर को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने सबको जानकारी दी कि गुरुवार 05 दिसंबर को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच हो रही थी। जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है।

सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सीट नंबर 222 तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई थी। इस मामले में जांच की जा रही है। इस पूरे मामले पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह सिर्फ 500 रुपये लेकर सदन में जाते हैं। इसके बाद से अभिषेक मनु सिंघवी अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अभिषेक मनु सिंघवी के पास कितनी संपत्ति है।

Abhishek Manu Singhvi Net Worth

Abhishek Manu Singhvi Net Worth: अभिषेक मनु सिंघवी की संपत्ति

🔴 तेलंगाना से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की कुल संपत्ति 1,872 करोड़ है। उनकी पत्नी की संपत्ति 1,42,21,710 रुपये बताई जा रही है। अभिषेक मनु सिंघवी पर करोड़ों की देनदारियां भी हैं।

🔴 अभिषेक मनु सिंघवी की गिनती भारत के सबसे मंहगे और टॉप के वकीलों में होती है। अभिषेक मनु सिंघवी की कोर्ट में एक पेशी की फीस लाखों में है।

🔴 अभिषेक मनु सिंघवी 40 साल से अधिक समय से वकालत कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी पूर्व पीएम राजीव गांधी से लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई जानी-मानी हस्तियों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

🔴 अभिषेक मनु सिंघवी एक लेखक भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक मनु सिंघवी एक बार कोर्ट में पेश होने के 6 लाख रुपये से 11 लाख तक की फीस लेते हैं।

🔴 22 अगस्त 2024 को अपनी संपत्ति को लेकर अभिषेक मनु सिंघवी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था, ''अगर आप भी, व्यक्तिगत रूप से 10 सालों में 714 करोड़ का टैक्स चुकाते हैं तो आपके वित्तीय सलाहकार बनने पर मुझे खुशी होगी। कर पाएंगे इतना भुगतान? हिम्मत है?''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+