Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sania Mirza: आखिर तुमने शोएब से शादी क्यों की? जानिए सानिया से किसने किया ये सवाल?

Sania Mirza-Shah Rukah Khan video Viral: भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने तलाक के बाद से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। उनसे जुड़े कई वीडियो और रील भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि एक अवॉर्ड फंक्शन का है, जिसमें सानिया ने शोएब मलिक के साथ शिरकत की थी।

इस शो को बॉलीवुड के किंग यानी की शाहरुख खान ने होस्ट किया था। जिसमें शाहरुख ने सानिया से सीधे सवाल किया था कि आखिर तुमने इससे शादी क्यों की?

Sania Mirza

क्या देखकर तुमने इसे पसंद किया है? तो इस पर सानिया ने हंसते हुए कहा था कि 'ये बहुत शर्मीले हैं, इन्हें आपको बात करना सीखाना होगा। जिसे सुनकर सब लोग हंसने लगे।'

इसके बाद शाहरुख क्रिकेटर शोएब से पूछते हैं कि 'तुमने सानिया में क्या देखा?' तो इस पर शोएब ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'सोचने का मौका कहां मिला?', इसके बाद शाहरुख उनसे कहते हैं कि तुम इंडिया में हो जरा ख्याल रखना, सानिया को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।'

शोएब मलिक से काफी भारतीय लोग गुस्सा हैं

शाहरुख-सानिया का ये पुराना वीडियो वायरल होते ही हिंदुस्तानियों का दर्द फिर से ताजा हो गया है और वो शोएब मलिक के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सानिया को तलाक देने से शोएब मलिक से काफी भारतीय गुस्सा हैं। उन्हें लगता है कि शोएब ने भारत की बेटी के साथ अच्छा नहीं किया और वो आज भी सानिया के लिए परेशान होते हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। यह शादी हैदराबाद में एक शानदार तरीके से संपन्न हुई, जिसमें दोनों देशों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस शादी से दोनों को एक बेटा है, जो कि फिलहाल सानिया के ही साथ है।

सानिया-शोएब ने कभी इन पर रिएक्ट नहीं किया

2022 में दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं लेकिन सानिया-शोएब ने कभी इन पर रिएक्ट नहीं किया जिसके बाद लोगों को लगता था कि ये बस सब अफवाएं हैं लेकिन साल 2023 दिसंबर में शोएब ने अचानक से अपनी और सना जावेद के निकाह की तस्वीर पोस्ट करके अपने और सानिया के अलग होने की पुष्टि कर दी।

हालांकि दोनों ने तलाक के कारणों पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं की,सानिया और शोएब के तलाक की खबरों ने उनके फैंस को निराश किया। यह शादी एक समय पर दो देशों के बीच एकता का प्रतीक मानी जाती थी, और उसका अंत लोगों के लिए एक झटका था।

शोएब मलिक क्रिकेट से जुड़े विभिन्न रोल निभा रहे हैं

सानिया मिर्जा अब अपने बेटे इज़हान के साथ समय बिता रही हैं और टेनिस से रिटायरमेंट के बाद नई परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। दूसरी ओर, शोएब मलिक क्रिकेट से जुड़े विभिन्न रोल निभा रहे हैं। दोनों ने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+