चित्रकूट में बड़ा हादसा: प्रयागराज से पूजा कर लौट रहे MP के लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 6 की मौत

चित्रकूट में बड़ा हादसा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज में दर्शन पूजन करने के बाद मध्य प्रदेश वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं।

घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा झांसी मिर्जापुर हाईवे पर चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाने से थोड़ी ही दूर पर हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाई जहां उनका इलाज चल रहा है।

bolero-and-truck-collide-in-chitrakoot

इस संबंध में एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे और सभी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से प्रयागराज में दर्शन पूजन और स्नान के लिए गए थे। सभी लोग वहां से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और वह नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई।

हादसे में इन लोगों की हुई है मौत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मांगना (65), नन्हे (65), रामू (45), हरिराम (45), मोहन (45) और रामस्वरूप की मौत हो गई है। यह सभी लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वही इस हादसे में जमुना, राज अहिरवार, आकाश, फुला समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद सभी लोगों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी गंभीर स्थितियों को देखते हुए सभी को प्रयागराज में इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+