Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

"शिंदे बेचारा बंटा भी नहीं, फिर भी कट गया", AAP सांसद संजय सिंह ने एकनाथ शिंदे पर किया कटाक्ष

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्‍य की बागडोर संभाल ली है। वहीं देवेंद्र फडणवीस की सरकार में एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्‍यंत्री बनाए गए हैं। देवेंद्र फडणवीस के मुख्‍यमंत्री पद संभालने और महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन के गठन के बाद जहां लोग बधाइयां दे रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टिर्यों के नेताओं ने महायुति पर तंज कसना शुरू कर दिया है।

आम आदमी पाार्टी के सांसद संजय सिंह जो अपने बयानों के कारण आए दिन चर्चा में रहते हैं उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में शपथ समारोह के बाद भाजपा और एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष कसा है। संजय सिंह ने भाजपा द्वारा एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा एकनाथ शिंदे बेचारा तो बंटा भी नहीं फिर भी कट गया।

shinde sanjay

संजय सिंह ने कहा "शिंदे बेचारा बंटा नहीं भी कट गया, अब इसका जवाब कौन देगा? उन्‍होंने तंज कसा शिंदे तो भाजपा वालों के पीछे-पीछे ही लगे रहे लेकिन भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया। भाजपा अपने मकसद में कामयाब हो गई। इसके साथ ही संजय सिंह ने भाजपा पर दो पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा उन्‍होंने दो पार्टियों को तोड़ा और सत्‍ता में वापसी कर ली ये तो भाजपा का पुराना तरीका है।"

संजय सिंह ने क्‍यों बोली ये बात?

संजय सिंह ने ये तंज उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा महाराष्‍ट्र चुनाव प्रचार में दिए गए नारे 'बंटेंगो तो कटेंगे' पर तंज कसा है। याद रहे ये वो ही नारा है जो सीएम योगी के बोलने के बाद महाराष्‍ट्र चुनाव में भाजपा का नारा बन गया था।

शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा ये नारा

वहीं गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे, अजित पवार के शपथ ग्रहण समारोह में लोग 'ना बटेंगे-ना कटेंगे, एक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे की तख्‍तियां हाथों में लिए नजर आए और नारे लगाकर जमकर सुर्खियां बटोरी।

चुनाव परिणाम आने के 12 दिन बाद बनी सरकार

बता दें महाराष्‍ट्र में 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित हुआ था और शानदार जीत हासिल करने के बावजूद सरकार के गठन में देरी हुई। इसकी वजह थी शिवसेना की डिमांड थी कि एकनाथ शिंदे को मुख्‍यमंत्री बनाया जाए क्‍योंकि महायुति गठबंधन को चुनाव में जीत उनके ढाई साल के सफल कार्यकाल की वजह से मिली है। एकनाथ शिंदे भी सीएम पद की डिमांड कर रहे थे लेकिन अत्‍यधिक सीटें जीतने का तर्क देते हुए भाजपा अपनी पार्टी का सीएम नियुक्‍त करना चाहती थी। इस खींचतान में विपक्षी पार्टियों को भी हमला करने का मौका मिला गया। आखिरकार चुनाव परिणाम आने के लगभग 12 दिन बीतने के बाद 5 दिसंबर को महाराष्‍ट्र सरकार का गठन हो गया है और देवेंद्र फडणवीस ने सीएम की पद संभाल लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+