राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट से मिले नोटों के बंडल, सभापति ने दिए जांच के आदेश, कहा- गंभीर मामला है
Rajya Sabha Bundle of currency notes Row: संसद के शीतकालिन सत्र के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों की सीट के नीचे नोटों के बंडल मिलने पर हंगामा मचा हुआ है। राज्यसभा में नियमित जांच के दौरान कांग्रेस सांसद की सीट नोटों के बंडल मिले हैं। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ये बहुत ही गंभीर मामला है और इसकी जांच जारी है।
06 दिसंबर शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में कहा, ''कल गुरुवार को जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो, हमें सुरक्षा अधिकारियों ने अहम जानकारी दी...उन्होंने बताया कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है। ये सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई थी। इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी रही है।''

अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित सीट से मिले नोटों के बंडल
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित तोड़फोड़ विरोधी जांच के दौरान, सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की, जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया, और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और जांच चल रही है।"
#WATCH | Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar says, "I here by inform the members that during the routine anti-sabotage check of the chamber after the adjournment of the House yesterday. Apparently, a wad of currency notes was recovered by the security officials from seat number… pic.twitter.com/42GMz5CbL7
— ANI (@ANI) December 6, 2024
अभिषेक मनु सिंघवी बोले- जब राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये लेकर जाता हूं
कांग्रेस सांसद और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ''अभी तक इसके बारे में नहीं सुना था। मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना। मैं 12:57 बजे सदन में पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया।''
Never heard of it till now. I carry one Rs 500 note when I go to Rajya Sabha. I heard about this for the first time. I reached the House at 12:57 PM and the house rose at 1 PM, then I sat in the canteen till 1:30 PM and then I left the parliament: Congress MP and advocate… https://t.co/XISu0YQm0Z pic.twitter.com/ug3LaxWgSf
— ANI (@ANI) December 6, 2024
नोटों के बंडल पर राज्यसभा में मचा हंगामा
सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही नोट मिलने की बात कही सदन में विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक इस मामले की जांच चल रही है और सबकुछ जब तक साफ नहीं हो जाता है, तब तक कम से कम सभापति को उनको नाम नहीं बोलना चाहिए था। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "आपने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक उनका नाम नहीं लिया जाना चाहिए।"
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा के सांसदों ने हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे चिल्लर काम करके ही ये लोग देश को बदनाम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications