Pushpa 3: The Rampage की कहानी हुई लीक, रिलीज से पहले जानें क्या होने वाला है 'पुष्पा 3' में
'Pushpa 3-The Rampage' Story Leak: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने अपोनिंग डे पर ही धूम मची दी है। साथ ही पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की कर दी घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 170 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ ही इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड्स भी बना लिए हैं। 'पुष्पा 2' की कहानी में ही अब मेकर्स ने इसके अगले पार्ट को लेकर भी अनाउंसमेंट कर दी है।

'पुष्पा 3: द रैंपेज' की कहानी लीक
आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म के क्रेडिट सीन्स में मूवी के तीसरे पार्ट का नाम रिवील किया है जो कि 'पुष्पा 3: द रैंपेज' रखा गया है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर नहीं आएंगे।
क्या बमा धमाके में होती है 'पुष्पा' की मौत?
वहीं फिल्म 'पुष्पा 2' के आखिर में दिखाया गया है कि पुष्पा समेत उसका पूरा परिवार शादी समारोह में मौजूद होता है और उस वेन्यू को ही एक धमाके से उड़ा दिया जाता है। ऐसे में ये सस्पेंस बना हुआ है कि पुष्पा या उसके परिवार का कोई सदस्य इस धमाके में बचता है या फिर नहीं।
'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स सीन ने बनाया सस्पेंस
'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स सीन के मुताबिक उस धमाके वाले शादी के सीन में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ मौजूद होते हैं। वहीं रश्मिका को प्रेग्नेंट भी दिखाया गया है। अगर पुष्पा नहीं बचा तो क्या उसकी पत्नी और पेट में बच्चे की जान बच जाती है, ये एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब फिल्म के तीसरे पार्ट में मिलेगा।
पिता की मौत का बदला लेगा बेटा
फिलहाल 'पुष्पा 3' की कहानी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं उसके अनुसार फिल्म के तीसरे पार्ट में पुष्पा का बेटा ही कहानी को आगे बढ़ाएगा, जो अपने पिता की मौत का बदला लेगा। पुष्पा का बेटा उस शख्स के खिलाफ लड़ेगा जिसने बम धमाके में उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म में पुष्पा के बेटे का किरदार साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा निभाएंगे।
'पुष्पा 3' में नहीं होंगे अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना
कहा जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 3' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के तीसरे पार्ट को पूरी नई स्टारकास्ट के साथ दर्शकों के सामने लाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म के तीसरे पार्ट में ही पता चलेगा कि भंवर सिंह शेखावत मरा या नहीं और ये बम ब्लास्ट किसने करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications