Ravindra Jadeja Love Story: बहन की दोस्त से हुआ प्यार और फिर की शादी, दिलचस्प है जडेजा की लव स्टोरी
Ravindra Jadeja Love Story: रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा की लव स्टोरी कमाल की है। दोनों की मुलाकात पहली बार एक पार्टी में हुई थी। रवींद्र मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा की बहन नैना ने इन दोनों की मुलाकात कराई थी।

नैना के कारण ही दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो फिर धीरे-धीरे एक प्यार भरे रिश्ते में बदल गई। रवींद्र जडेजा और रिवाबा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। अपने रिश्ते को और मजबूत करने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने रेस्तरां में रिवाबा को बेहद खास तरीके से प्रपोज किया।
17 अप्रैल 2016 को हुई थी शादी
समय के साथ रवींद्र जडेजा और रिवाबा के बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया। इसके बाद साल 2016 में जडेजा ने रिवाबा से शादी करने का फैसला लिया और दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध लिया। उनकी शादी काफी सादगी से हुई थी, लेकिन यह उनके जीवन का एक यादगार पल था। रिवाबा और जडेजा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी।
विधायक हैं रिवाबा जडेजा
रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से भाजपा विधायक हैं। इसके अलावा वह जडेजा की सफलता में एक अहम भूमिका निभाती हैं। रिवाबा जडेजा को अक्सर अपने पति को चीयर करते हुए स्टेडियम में देखा जाता रहा है। जडेजा और रिवाबा की तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती हैं। जडेजा आईपीएल में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। चेन्नई ने जडेजा को 18 करोड़ में रिटेन किया था।
तीनों ही फॉर्मेट में दिखा है जडेजा का जलवा
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े मैच विनर्स में जडेजा का नाम शामिल हैं। उनके करियर के आंकड़े इस बात का गवाह हैं कि वे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक दमदार खिलाड़ी बनकर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।
- वनडे क्रिकेट: 197 मैचों में 220 विकेट और 2756 रन।
- टी20 इंटरनेशनल: 74 मैचों में 54 विकेट और 515 रन।
- आईपीएल: 240 मैचों में 160 विकेट और 2959 रन।












Click it and Unblock the Notifications