Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022: नतीजों से यूथ कांग्रेस गदगद, बोले श्रीनिवास ये बीजेपी का अंत

गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ गए। पूर्ण बहुमत के साथ यहां कांग्रेस का सीएम अगले 5 साल राज करेगा। यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट ने इसे रिवाज बताते हुए जीत को बीजेपी के अंत की शुरुआत बताया।

himachal

विधानसभा चुनाव में गुजरात में भले ही कांग्रेस का दम निकल गया हो गया हो, लेकिन हिमाचल प्रदेश के आए नतीजों में पार्टी का इकबाल बुलंद है। यहां पूर्ण बहुमत के साथ जीत का परचम लहराती कांग्रेस के नेशनल यूथ प्रेसिडेंट बीवी श्रीनिवास इस जीत को ख़ास बताया। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि रिवाज जारी है।

himachal

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस का जादू चल ही गया। कुल 68 सीटों में आम आदमी पार्टी पर जहां पूरी तरह झाड़ू लग गई तो बीजेपी 25-26 के आंकड़े पर सिमटती दिखी। कांग्रेस के नेता प्रचंड जीत से गदगद है। गुजरात की निराशा की भरपाई न होते हुए भी हिमाचल की जीत से कांग्रेसी नेता पार्टी खूब खुश नजर रहे है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासराव ने ट्वीट किया और नतीजों को जीत का रिवाज बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि -

हिमाचल का रिवाज जारी है, हिमाचल के सभी मतदाताओं का आभार, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम। ये जीत ख़ास है, BJP के अंत की शुरुआत है।

इसके बाद श्रीनिवास ने 14 अक्टूबर को अपने ट्वीटर हेंडिल से की गई पोस्ट को भी रीट्वीट किया। जिसमें बीजेपी की विदाई वाली फोटो बनाकर लिखा गया था हिमाचल से बीजेपी की विदाई का रोडमेप तैयार है। 12 नवम्बर को कांग्रेस के पक्ष में बीजेपी वोटों की शहनाई। 8 दिसंबर को जयराम सरकार की धूमधाम से विदाई। शहनाई और डोली उठाते नजर आई तस्वीर के जरिए एक बार फिर बीजेपी पर तंज कसा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के नतीजे हाल-फिलहाल कांग्रेस को सुकून देने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+