Earthquake in Himachal: हिमाचल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता
Earthquake in Himachal: हिमाचल में गुरुवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। हालांकि भूकंप के चलते अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की है।
गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में वीरवार देर रात 9:35 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। झटके इतने तेज से घर की दीवारें हिलने लगीं। लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटकों को लेकर चंबा के उपायक्त मुकेश रैप्सवाल ने एक बयान में कहा कि जिले में किसी कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
इससे पहले ताइवान में बुधवार (3 अप्रैल) को आए 7.5 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप में भारी नुकसान हुआ। ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में रेस्क्यू जारी है। अब तक मलबे से 1000 से अधिक घायलों को रेस्क्यू करके उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। भूकंप में मौतों के संख्या 9 पहुंच चुकी है।
मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आए भूकंप का केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें ढह गईं। इस दौरान लैंड स्लाइड की भी घटना सामने आई।
बता दें कि पिछले 25 वर्षों में अब तक ताइवान में ये पहला भूकंप है, जिसमें भारी नुकसान हुआ। हुलिएन में रिपोर्ट किए गए सभी हताहतों में तारोको गॉर्ज में चार पीड़ित, दाचिंगशुई और हुइदे सुरंगों के पास दो, हुलिएन शहर में एक आवासीय इमारत में एक और हेजेन खनन क्षेत्र में एक शामिल हैं। प्रभावितों में अधिकांश लोग चट्टान गिरने के चपेट में आने से घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications