कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य, मां प्रतिभा सिंह ने किया बड़ा ऐलान

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उनकी मां प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी की करफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह तय है कि मंडी लोकसभा सीट से कोई युवा नेता चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभी सीट से सांसद हैं।

'मंडी की जनता हमेशा मेरे साथ रही है'

कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी की जनता हमेशा मेरे साथ रही है। इस बार भी मेरे साथ है। हमने कठिन परिस्थितियों में भी जीत दर्ज की है। दरअसल, प्रतिभा सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। इसके लिए पार्टी हायकमान से सिफारिश भी कर चुकी है।

'मैं इस बार नहीं लड़ूंगी चुनाव'

बता दें कि कांग्रेस भी विक्रमादित्य को उम्मीदवार बनाकर पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को कम कर सकती है। मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे राज्य में काम करना चाहती हूं। अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मंडी सीट तक सीमित रह जाऊंगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता सुमन शर्मा ने ली चुटकी, कांग्रेस में बचा क्या ? आधे से ज्यादा टाइटेनिक जहाज डूब चुका है

'विक्रमादित्य सिंह एक युवा चेहरा हैं'

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य सिंह एक युवा चेहरा हैं, युवा नेता हैं, जिनका युवाओं से अच्छा जुड़ाव है। इसलिए पार्टी ने उन्हें मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देख रही है। वह कंगना रनौत को मजबूती के साथ टक्कर दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों टूटा कंगना रनौत और अध्ययन का रिश्ता? सालों बाद शेखर सुमन बोले-'वो दोनों खुश थे लेकिन....'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+