Lok Sabha Polls: मंडी में कंगना रनौत को टक्कर देंगी यामी गौतम? कांग्रेस ने बताई रणनीति
Mandi Lok Sabha Seat: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी एंट्री करने जा रही हैं। बीजेपी ने कंगना रनौत का हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद से ही कंगना रनौत जमकर सुर्खियों में हैं।
इस बीच चर्चा यह भी है कि कांग्रेस की तरफ से कंगना के खिलाफ अभिनेत्री यामी गौतम को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। दरअसल, मंडी से मौजूदा सांसद और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

प्रतिभा सिंह का चुनाव लड़ने से इनकार
इसी के साथ प्रतिभा सिंह ने अपने चुनाव ना लड़ने का फैसले से कांग्रेस आलाकमान को भी वाकिफ करा दिया है। ऐसे में यामी गौतम के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चाओं में जोर पकड़ लिया। इस बीच यामी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है।
यामी के चुनाव लड़ने पर क्या बोली कांग्रेस
कंगना रनौत के सामने मंडी से यामी गौतम को टिकट देने की खबरों को फिलहाल हिमाचल कांग्रेस ने अफवाह करार दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यामी गौतम से अब तक इस मामले पर किसी तरह की बात नहीं हुई है।
पार्टी ने साफ कहा कि मंडी सीट से प्रतिभा सिंह ही उनका मजबूत चेहरा हैं और पार्टी उन्हें ही चुनाव लड़ाना चाहती है। बता दें कि हिमाचल में उपचुनाव का हवाला देते हुए प्रतिभा सिंह ने चुनाव में उतरने से मना किया है।
जानिए मंंडी के लिए रणनीति?
वहीं यामी गौतम की बात करें तो एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और फिलहाल मुंबई में अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। ऐसे में उनका लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना काफी कम है। वहीं पार्टी का पूरा फोकस प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने पर हैं। मंडी और आसपास के इलाकों में प्रतिभा सिंह का अच्छा प्रभाव है। इसलिए पार्टी चाहती है कि वही यहां से चुनाव लड़ें।












Click it and Unblock the Notifications