'हिमाचल दिवस' के अवसर सीएम योगी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकानाएं दी। सीएम योगी ने हिमाचल की उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हिमाचल के लोगों को बधाई दी। "सीएम योगी ने लिखा "हिमाचल वासियों को 'हिमाचल दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां ज्वाला देवी से प्रार्थना है कि पर्यटन और तीर्थ की यह अनुपम धरा उन्नति के नए आयाम स्थापित करती रहे।"
बता देभारत देश की आजादी के बाद 15 अप्रैल का हिमाचल प्रदेश को भारत का एक प्रांत घोषित किया गया था। 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में राजकीय अवकाश मनाया जाता है।
हिमाचल दिवस के अवसर पर पहाड़ी राज्य की कला, शिल्प, व्यंजन और परंपराओं का जश्न मनाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश एक समृद्ध राज्य के रूप में उभरा है। हिमाचल प्रदेश को "भारत का सेब राज्य" के रूप में जाना जाता है।
हिमाचल में चैल क्रिकेट ग्राउंड है जो दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है, जो समुद्र तल से 8,018 फीट ऊपर स्थित है। राज्य की समृद्ध जैव विविधता 350 से अधिक पशु प्रजातियों और 450 पक्षी प्रजातियों है।
हिमाचल प्रदेश में भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जैसे कुल्लू, मनाली, स्पीति, कसौली, धर्मशाला समेत कई सुंदर पर्यटक स्थल हैं।












Click it and Unblock the Notifications