'झूठी, आपके गोमांस खाने का ये रहा सबूत...', कंगना ने कहा 'Beef' नहीं खाती तो और हुईं ट्रोल, यूजर्स ने खोली पोल
Kangana Ranaut Beef Row: भाजपा की मंडी सीट से लोकसभा उम्मीदवार और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों 'बीफ' खाने के विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं।
अब कंगना रनौत ने कहा है कि, 'मैंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है और ना ही किसी तरह का लाल मांस का सेवन किया है।' कंगना अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर और ज्यादा ट्रोल हो रही हैं।

कंगना ने बीफ विवाद पर सफाई में क्या कहा?
कंगना रनौत ने 08 अपैल को ट्वीट करते हुए कहा,
'मैं गोमांस या किसी अन्य तरह के लाल मांस का सेवन नहीं करती हूं...यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से निराधार अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत और प्रचार कर रही हूं...। ऐसी रणनीति मेरे खिलाफ काम नहीं करेगी और ना ही मेरी छवि खराब होगी। मेरे लोग मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती, जय श्री राम।'
पुराने ट्वीट ने बढ़ाई कंगना की परेशानी, यूजर्स बोले- 'झूठ मत बोलिए...'
कंगना रनौत ने जैसे ही बीफ विवाद पर सफाई दी...सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। कंगना रनौत के ट्वीट के नीचे कमेंट कर कई लोगों ने उनके पुराने बीफ वाले ट्वीट को शेयर किया है। एक यूजर्स ने कंगना के पुराने ट्वीट को शेयर कर लिखा, ''आप झूठी हैं। आपके बीफ खाने का सबूत ये रहा है।''
एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ''झूठा! बताएं कि कुछ साल पहले आप कैसे खुलेआम गोमांस का समर्थन कर रही थीं। बीफ खाने वालों और समर्थकों को हिमाचल की पवित्र भूमि से दूर रहना चाहिए। कुछ भी हो, मंडी की जनता आपको एक लाख से ज्यादा वोटों से हराएगी।'
एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'क्या यह आप थे या आपका बॉडी डबल ने ये ट्वीट किया था। या शायद ऋतिक रोशन ने आपके साथ ऐसा किया होगा।'
कंगना रनौत ने अपने पुराने बीफ ट्वीट में क्या लिखा था?
कंगना रनौत ने वायरल पुराने ट्वीट में लिखा था, ''बीफ खाने या कोई अन्य मांस खाने में कुछ भी गलत नहीं है। यह धर्म के बारे में नहीं है!'' हालांकि कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में ये नहीं बताया है कि उनका ये पुराना ट्वीट कब और क्यों किया गया था। इस वायरल पुराने ट्वीट का वनइंडिया हिंदी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications