Weather Update: सावधान ! कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल?

Weather Update: एक तरफ देश में सियासी पारा चरम पर है, वहीं दूसरी ओर मार्च के ही महीने में लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास होने लग गया है। कर्नाटक राज्य तो पहले से ही गर्मी की मार सह रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा डराने वाला है।

Weather Update

आईएमडी के मुताबिक देश के कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है क्योंकि हिमाचली क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो-तीन दिन तक जमकर इंद्रदेव बरसेंगे।

हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ हैं एक्टिव है

मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में आज और कल भारी बारिश हो सकती है और इसका असर आसपास के मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और इसी वजह से दिल्ली-NCR में दो दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर है

मौसम विभाग का कहना है कि इस उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर है लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट आएगी लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास ही रहेगा।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा कि लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है तो वहीं उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ सकता है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर अगले 48 घंटों के अंदर आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है।

अगले दो-तीन दिनों के अंदर बारिश होने की आशंका है

तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी , छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अगले दो-तीन दिनों के अंदर बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां के लिए अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है तो असम, मणिपुर के इलाके भी वर्षा की चपेट में आ सकते हैं। दक्षिण के राज्यों में भी हल्की बारिश की आशंका है।

राजस्थान में आज से ही मौसम काफी खराब है

तो वहीं राजस्थान में आज से ही मौसम काफी खराब है, यहां के 15 जिलों में ओले गिरने की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है और लोगों से कहा गया है कि घर से निकलने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर जान लें। कुल मिलाकर अगले 24 घंटें के अंदर कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+