पीएम मोदी के नक्शेकदम पर कंगना, भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर की चाय पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने भाजपा नेताओं सहित अन्य लोंगों को नमो-टी स्टाल में चाय पिलाई। इस टी स्टॉल पर कंगना को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
मंडी शहर की इंदिरा मार्केट में स्थित शंकन गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के ने नमो-नमो टी स्टॉल लगाया गया था। यहां पर मौजूद सभी को चाय पिलाने के साथ खुद भी चाय की चुस्कियां ली। इस दौरान कंगना ने जनता से वोट देने की अपील की।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ीं कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नमो चाय स्टॉल में दिखाई दे रही हैं और लोगों को चाय बांट रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- नमो टी स्टॉल पर चाय पे चर्चा के दौरान साथी कार्यकर्ताओं के साथ रेफ्रेशिंग महसूस हो रहा है।
कंगना ने कहा कि उन्हें कहा गया कि टिकट कहीं से भी मिल सकता है, लेकिन वो मंडी की सेवा करना चाहती हैं, इसी वजह से उन्होंने ये सीट मिली। कंगनी की डिमांड पर बीजेपी ने उन्हें मंडी से टिकट दिया है। कंगना ने कहा कि अब पार्टी ने टिकट दिया है, तो हमें चुनाव जीतकर यह साबित करना है। कंगना ने कहा कि हमें विरोधियों के सामने नाक नहीं कटवानी है।
इससे पहले मंडी में सोमवार को BJP पार्लियामेंट क्षेत्र की मीटिंग में वर्कर को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा था कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना हैं। हमें उनके हर सपने को पूरा करना है। कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान श्रीराम का अंश बताया। उन्होंने कहा कि देश में आज तक किसी भी सरकार ने भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने का प्रयास नहीं किया।
कंगना ने कहा कि देश में राम मंदिर की चेतना नरेंद्र मोदी ने जगाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में राम जैसी छवि दिखाई देती है। उनकी यश और कीर्ति सारी दुनिया में फैली है। इसका उदाहरण कोरोनाकाल में देखने को मिला, जब पूरे देश सहित दुनिया के कई देशों को मोदी ने कोरोना वैक्सीन दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications