Lok Sabha Election:'मुझे कांग्रेस से नफरत है', जानिए राहुल गांधी को लेकर क्या बोल गईं कंगना रनौत?
Kangana Ranaut On Congress: अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत की अब राजनीति में एंट्री हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही कंगना जमकर सुर्खियों में हैं।
इस बीच अब एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने परिवारवाद और वंशवाद को लेकर कांग्रेस की जमकर आलोचना की। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजा बाबू तक कह दिया।

'राहुल गांधी राजा बाबू की तरह'
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के आपत्तिजनक पोस्ट के बाद कंगना रनौत के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस आ गई। टाइम्स नाउ समिट-इंडिया अनस्टॉपेबल इवेंट में बोलते हुए कंगना ने कहा, "राहुल गांधी फिल्म इंडस्ट्री के राजा बाबू की तरह हैं। कांग्रेस में सभी नेता इसी में लगे रहते हैं कि कहीं राहुल बाबा नाराज ना हो जाएं।"
भाई-भतीजावाद से भरी है कांग्रेस पार्टी: कंगना
अपने परदादा के कांग्रेस विधायक होने और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने कहा, "मेरे परदादा सरजू सिंह राणावत की विचारधारा राइटविंग की थी। उस समय सिर्फ एक पार्टी कांग्रेस थी। वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने महात्मा गांधी जी के आंदोलन में हिस्सा लिया। हमें उन पर बहुत गर्व है। कांग्रेस आज एक बहुत ही भयावह पार्टी है। यह भाई-भतीजावाद से भरी है, जिसकी मैं भी फिल्म इंडस्ट्री में शिकार हुई थी।"
'मुझे इस पार्टी से नफरत है'
कंगना ने आगे कहा कि सरकार की परवाह किए बिना मैंने खुले तौर पर इसकी निंदा की थी। बॉलीवुड में 'परिवारवाद' और ग्रुपिज्म की वजह से मेरा शोषण किया जा रहा था। मुझे इस पार्टी (कांग्रेस) से नफरत है।
वहीं राहुल गांधी को लेकर सवाल पूछने पर कंगना रनौत ने कहा कि "मैं राहुल गांधी को 'राजा बेटा' के तौर पर देखती हूं। मुझे लगता है कि उनको एक चिट दी गई है और वह बस इसे पढ़ते हैं। जब भी वह किसानों के बारे में बात करते हैं तो चांद पर पहुंच जाते हैं।"
राहुल गांधी पर कंगना का करारा तंज
कंगना ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हर किसी का सॉफ्टवेयर ऊपर से डाउनलोड होकर आता है। अब उनका सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं हो सकता। आप उन्हें (राहुल गांधी) जो भी बनाना चाहते हैं, वह मानवीय रूप से संभव नहीं है, भगवान इसे भेजते हैं। बॉलीवुड में आप किसी तरह नेपो किड्स को बेच सकते हैं क्योंकि यह बबल है, लेकिन यहां यह लोकतंत्र है।












Click it and Unblock the Notifications