'कंगना को टक्कर देंगे विक्रमादित्य, मंडी से उम्मीदवार बना सकती है कांग्रेस', मां प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान
Himachal Pradesh News: हाल ही में हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट गहराने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इस पर आखिरी मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी।
इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे विक्रमादित्य सिंह की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे राज्य में काम करना चाहती हूं। अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मंडी सीट तक सीमित रहेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य सिंह एक युवा चेहरा हैं, युवा नेता हैं, जिनका युवाओं से अच्छा जुड़ाव है। इसे पार्टी हाईकमान ने मान लिया है और मानेंगे इस पर जल्द ही अपना निर्णय दें।
उन्होंने कहा कि हम इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। हम प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पूरे हिमाचल में काम करना चाहते हैं। विक्रमादित्य युवा चेहरा है, पार्टी उन्हें यहां से लड़वा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देख रही है। वह कंगना रनौत को मजबूती के साथ टक्कर दे सकते हैं।
Recommended Video
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आखिरी चरण में 1 जून को चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने चारों लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications