हिमाचल वासियों के लिए PM मोदी की ये योजना 'वरदान' से कम नहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए काम से खुश है जनता
Himachal Pradesh Health Services: प्रकृति की गोद में बसे हिमाचल प्रदेश के छोटे-छोटे गांव, कस्बे और पहाड़ी संस्कृति को समेटे हुए आधुनिकता के लिबास में लिपटे यहां के शहरों की बात ही बड़ी निराली है।
यहां के मेहनतकश लोगों को कठिन पहाड़ी जीवनशैली की आदत हो गई है। कुछ आधुनिक साख-सुविधाएं यहां पहुंची ज़रूर थी, लेकिन यहां विकास की बहुत सी संभावनाएं अभी भी बाकी थीं। ये राज्य लंबे समय से स्वास्थ संबंधी सुविधाओं की कमी भी झेल रहा था।

हिमाचल में मोदी सरकार ने स्वास्थ संबंधी सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए
ऐसे में देव भूमि हिमाचल में इन कुछ वर्षों में ही ऐसे बड़े क्रांतिकारी कदम उठाए गए, जिससे सुंदर, छैल-छबीले हिमाचलवासियों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ संबंधी सुविधाओं को बेहतरीन बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। ये प्रयास ऐसे हैं, जिससे प्रदेश के हर नागरिक के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो पाया है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हर आम-ओ-खास, पिछड़े और गरीब तबके के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है।
सरकार के जन औषधि केंद्रों पर लोगों को बाज़ार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर जेनरिक दवाईयां मिल जाती है। जबकि कुछ दवाएं तो ऐसी भी हैं जो यहां बाज़ार मूल्य से 80 से 90 फीसदी तक कम कीमत पर मिल जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब, ग्रामीण और कस्बाई लोगों के लिए तो ये योजना किसी वरदान से कम नहीं है।
बिलासपुर के AIIMS से भी हिमाचल वासियों को हुआ फायदा
हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी की व्यवस्था भी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल-2017 में बिलासपुर में AIIMS की आधारशिला रखी थी। इसे तेज़ी से तैयार किया गया और 2022 में ही प्रधानमंत्री मोदी ने इसे आम जनता को समर्पित कर दिया।
247 एकड़ में फैले इस विशाल और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण में पूरे 1470 करोड़ से ज़्यादा की लागत आई थी। बिलासपुर AIIMS में 18 स्पेशलिटी विभाग, 17 सुपर स्पेशलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 750 बेड्स और 64 ICU बेड्स की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा इस अत्याधुनिक AIIMS में अमृत फार्मेसी स्टोर और जन औषधि केंद्रों से, यहां इलाज करने आए लोगों को बेहद सस्ती दरों पर दवाएं भी मिल जाती हैं। यहां 30 बिस्तरों वाले आयुष ब्लॉक की भी सुविधा उपलब्ध है।
इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ, केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए मिशन इंद्रधनुष के लाभ के दायरे में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को भी लाया गया। मिशन इंद्रधनुष के तहत VPD या वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज के खिलाफ टीकाकण अभियान भी बड़े स्तर पर चलाया गया, जिसका लाभ पूरे हिमाचल प्रदेश को मिला।












Click it and Unblock the Notifications