भदोही में तोड़ी गई अम्बेडकर की प्रतिमा

सुबह मूर्ति टूटी पाये जाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गये और नारेबाजी करने लगे। इस बीच, ग्राम प्रधान धनीराम ने पुलिस को सूचना दी। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने तथा उस स्थल पर दूसरी मूर्ति लगाने का आदेश दिये जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर इलाके में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को देखते हुए घटना स्थल के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि अभी तक शांति व्यवस्था बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications