उज्जैन : महाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर फिर उठा महिलाओं से जुड़ा विवाद
Ujjain News, उज्जैन। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन का महाकाल मंदिर हमेशा अपनी विशेषताओं के लिए सुर्खियों में रहता है। भस्म आरती के दौरान अर्धनारेश्वर महाकाल बाबा के दर्शन करने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं, लेकिन इस बार भस्म आरती में महिलाओ को भस्म चढ़ाते हुए नहीं देखने देने की बात पर सवाल उठा है।

भस्म आरती में महिलाओं का प्रवेश निषेध कर दिए जाने की मांग की गई है। यह बात हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले महानिर्वाणी अखाड़े के निष्कासित संत अवधेश पूरी ने कही है। विरोध में उज्जैन की महिला ने बाबा महाकाल को संत को सद्बुद्धि के लिए ज्ञापन भी दिया है।

भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अवधेश पुरी महाराज ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के लिए बनाई गई व्यवस्था पर सवाल उठाया है। मीडिया से बातचीत में अवधेशपुरी ने कहा कि भस्म आरती के नाम पर भष्टाचार हो रहा है, वहीं दर्शन के पास बनाने के लिए मंदिर के आसपास दलालों का एक गिरोह सक्रिय है, जो भक्तों को ठगने का काम करता है। पिछले दिनों मंदिर परिसर में कई दलालों का पकड़ा जाना इसका जीता-जागता सबूत है।
यह भी पढ़ें : 'दबंग' देते रहे जान से मारने की धमकी और दलित मामा-भांजे ने घोड़ी पर बैठकर निकाल के दिखाई बारात
अवधेश पुरी महाराज कहते हैं कि भस्म आरती के लिए अनुमति प्रथा को समाप्त कर देना चाहिए। इन्होंने भस्म आरती के समय मंदिर प्रशासन की उस परंपरा का भी विरोध किया है जिसमें महिलाओं को भस्म आरती के समय मुंह ढंकने के लिए कहा जाता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र भी लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications