Lok Sabha Election: निर्वाचन के काम में लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज, हुई कार्रवाई

उज्जैन में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत 4,5,6 एवं 8 अप्रैल को आयोजित मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने और अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने की वजह से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा 12 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब संबंधितों को अपने विभाग प्रमुख के माध्यम से तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत न करने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 28 (क), 134 एवं म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1,2,3) का उल्लंघन एवं वरिष्ठों के आदेश की अवहेलना करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Ujjain

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक दुखन प्रसाद दिवाकर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक नरेंद्र सिंह, अजा, जजा कार्यालय के अधीक्षक पवित्र परमार, मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के सहायक यंत्री अनिल खंटल, संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप अंकेक्षक रवीन्द्र पण्ड्या, कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि. के उपयंत्री देवेंद्र कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग के सहायक यंत्री मयंक परमार, आयुष अधिकारी कार्यालय के दवासाज वैधनाथ यादव, मंडी बोर्ड के इंजीनियर मधुकर पनवार, कृषि उपज मंडी समिति महिदपुर के सहायक उप निरीक्षक मुकेश ग्रेवाल, उपायुक्त सहकारिता के उप अंकेक्षक वीर धवल जेड, माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक वीरेंद्र कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उज्जैन में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भोजन, स्वल्पाहार, जलपान आदि की व्यवस्था सामग्री वितरण-प्राप्ति स्थल/मतदान/मतदान दिवस पर की जाना है। इस हेतु इच्छुक स्थानीय पंजीकृत अनुभवी भोजन कॉन्ट्रेक्टर से निर्धारित भोजन/स्वल्पाहार के कोटेशन आगामी 23 अप्रैल तक कार्यालयीन समय में (रविवार अवकाश को छोड़कर शेष अवकाश दिवस में) दोपहर 12 से 3 बजे तक खाद्य विभाग के कार्यालय में सीलबंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाएं बुधवार 24 अप्रैल को दोपहर 3 बजे समिति द्वारा निविदाकारों के समक्ष खोली जायेंगी। निविदा की शर्तें, खाद्य सामग्री की विस्तृत जानकारी एवं निविदा फार्म मंगलवार 23 अप्रैल तक एक हजार रुपये नगद राशि जमा कर प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक निविदाकारों को अमानत राशि 25 हजार रुपये जमा करानी होगी।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में इस दिन होगी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक, क्या रहेगा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+