MP Board 10th-12th Result: पिछले साल के मुकाबले इस साल कैसा रहा रिजल्ट, जानिए

MP Board 10th or 12 Result: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह पल आ ही गया, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही एमपी ऑनलाइन सेंटर्स पर बच्चों की बड़ी संख्या नजर आ रही थी, जहां हर कोई अपना रिजल्ट जानना चाह रहा था। वहीं मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से भी बच्चों के पास होने की जानकारी सामने आती रही।

उज्जैन के जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा ने जानकारी दी कि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा बुधवार को कक्षा 10वी एवं 12वी के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। कक्षा 10वी में कुल 18640 सम्मिलित छात्रों में से 10811 छात्र उत्तीर्ण हुए जिनका परीक्षा परिणाम 58 प्रतिशत रहा, जो गत वर्ष से 3 प्रतिशत कम रहा। कक्षा 12वी में कुल 10899 सम्मिलित छात्रों में से 7977 छात्र उत्तीर्ण हुए जिनका परीक्षा परिणाम 73.19 प्रतिशत रहा, जो कि गत वर्ष से 12 प्रतिशत ज्यादा रहा।

Ujjain

कक्षा 10वी में राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट में एक विद्यार्थी कु.सलोनी पण्डया शास उत्कृष्ट उमावि माधव नगर ने छटवां स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 10वी की जिले की मेरिट लिस्ट में चार विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है जिसमें आस्था योगी संत मीरा कॉन्वेंट उज्जैन, प्रथा पालीवाल, आर्यन सक्सेना एवं अनुष्का चावड़ा उत्कृष्ट उमावि माधवनगर के विद्यार्थी हैं।

वहीं कक्षा 12वी में राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट में जिले के चार विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसमें वाणिज्य संकाय से कु.निशि सुराना एवं हिमेश बंबोरिया ने क्रमशः सातवां एवं नवां स्थान प्राप्त किया है। ये दोनों विद्यार्थी अशास. राजराजेन्द्र विद्या मंदिर खाचरौद के हैं, जबकि ललित कला समूह में उत्कृष्ट उमावि माधव नगर के कृष्णा मिश्रा एवं ऐश्वर्या चौबे ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इसके अतिरिक्त कक्षा 12वी की जिले की मेरिट लिस्ट में नौ विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें आदित्य गुप्ता, अनुष्का सोनी, हिमानी पण्डया, आशिका सोनी, साक्षी चौकसे उत्कृष्ट उमावि माधव नगर उज्जैन एवं आयुशी गोहिल सरस्वती स्कूल बडनगर, अलीशा खान कन्या उमावि तराना, अदिति आंजना सरस्वती उमावि ऋषि नगर, निलाक्षी राणा सरस्वती उमावि खाचरौद के विद्यार्थी हैं।

ये भी पढ़े- MP Board 10th-12th Result: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट, जानिए सबसे आसान स्टेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+