Ujjain News: नाले के पानी में डुबकी लगाने लगे कांग्रेस प्रत्याशी, कुछ ऐसा है पूरा मामला
Loksabha Election के चलते MP में अब सियासी रंग दिखने लगा है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब चुनाव प्रचार भी तेज होता नजर आ रहा है। उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस ने महेश परमार पर भरोसा जताया है, जहां अब चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के अलग-अलग अंदाज देखने मिल रहे हैं।
हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने क्षिप्रा नदी में मिल रहे गंदे नाले का विरोध जताया, जहां महेश परमार ने नाले के पानी में डुबकी लगा दी। इतना ही नहीं महेश परमार नाले के पानी में बैठ गए, और BJP सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट मध्यप्रदेश की प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है। यही कारण है की, इस सीट पर होने वाले चुनाव बेहद अहम हैं। मालवा अंचल की उज्जैन लोकसभा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का दबदबा कायम है, जहां बीजेपी अब इस लोकसभा सीट को एक बार फिर जीत ना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस इस परंपरा को तोड़ने का सपना बून रही है।
उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस से पूर्व विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है, जहां परमार को उज्जैन लोकसभा का कद्दावर कांग्रेस नेता माना जाता है। इतना ही नहीं परमार तराना विधानसभा सीट से विधायक है। इधर, अब टिकट मिलने के बाद महेश परमार ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जहां परमार लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।
चौथे चरण के अंतर्गत होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इसी के चलते उज्जैन आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। परमार ने नामांकन दाखिल करने से पहले भगवान के दर्शन और पूजन किए। वहीं इसके बाद ही स्कूटर पर कार्यकर्ताओं के साथ परमार नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: अलग अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, जिसने देखा वो चौंका












Click it and Unblock the Notifications