Ujjain News: लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाया क्षिप्रा तट, जुबिन नौटियाल के भजन ने दिल जीता
उज्जैन में विक्रोमोत्सव 2024 अंतर्गत शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम तहत क्षिप्रा तट के रामघाट, नरसिंह घाट, दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। भगवान शिव को दीप अर्पित कर हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई। जिसके जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के माध्यम दीप प्रज्वलित कर उज्जैन नगरवासियों ने सामूहिक सहभागिता का बेहतर उदाहरण पेश किया। विक्रमोत्सव समापन समारोह में जनसैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने एक बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा, शंकर संकट हरना, मेरे घर राम आए हैं, बहुत आई गई यादें, पहला नशा पहला प्यार, एक मुलाकात हैं जरूरी जीने के लिए इत्यादि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायक जुबिन नौटियाल का स्वागत उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान शाम 5 बजे से निम्न मार्गों पर आम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। शंकराचार्य चौराहा से छोटी रपट दानीगेट मार्ग, गुदरी से रामानुज कोट तक दानीगेट से रामानुज कोट मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहा। व्ही.आई.पी. और मीडिया पासधारी वाहनों को पार्किंग कार्तिक मेला ग्राउण्ड में रही।
शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल की रात्रि 7 बजे से रामघाट में 5 लाख दीप प्रज्वलित किए। यह दीप राम घाट, दत्त अखाड़ा, नर्सिंग घाट और गुरुद्वारा घाट पर प्रज्वलित हुए। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम स्थल पर 14 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे थे.
ये भी पढ़े- Ujjain News: भूतडी अमावस्या पर देखते ही देखते नदी में कूदा युवक, जिनसे देखा वो चौंका












Click it and Unblock the Notifications