झूलेलाल जयंती और नव संवत्सर की CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार 10 अप्रैल को झूलेलाल जयंती और नव संवत्सर की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आपको यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता है कि उज्जैन विक्रम व्यापार मेले में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जय झूलेलाल! झूलेलाल जयंती और नव संवत्सर की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! नया वर्ष प्रारंभ होता है, तो हमारा उज्जैन तो दोहरा आनंद देता है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि विक्रमादित्य का विक्रम संवत 2081, नव संवत्सर और चेटी चंड का आनंद; पूरा शहर कल से आज तक एक अलग आनंद में डूबा हुआ है। आपको यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता है कि उज्जैन विक्रम व्यापार मेले में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं।
सीएम यादव ने लिखा कि 23 हजार वाहनों की बिक्री हुई और सवा सौ करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। आज उज्जैन में सिंधी भाइयों-बहनों और बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया एवं अन्य गणमान्य साथियों के साथ सिन्धु जागृत समाज के कार्यक्रम में सहभागिता की और विचार साझा किया।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने चेटी चंड के महापर्व की आप सभी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं! साथ ही कहा कि उज्जैन कल से आजतक एक अलग ही आंनद में डूबा हुआ है। वहीं, उज्जैन के व्यापार मेले का जिक्र करते हुए कहा कि गुड़ी पड़वा पर ऐसा व्यापार मेला लगा है, जिसमें अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए।












Click it and Unblock the Notifications