Lok Sabha Election: देश के एक मात्र बगलामुखी मंदिर में जीत के लिए होती है तंत्र साधना, ऐसी है मान्यता

Lok Sabha Election को लेकर हलचल जारी है, जहां लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी हवन, पूजन और साधना का सहारा भी लेते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, चैत्र नवरात्र में आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विजय के लिए हवन-पूजन का सिलसिला बढ़ चला है, जहां लगातार अलग-अलग राज्यों से प्रत्याशी और उनके परिजन, मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर हवन, पूजन करते नजर आ रहे हैं।

आगर जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी का मंदिर बेहद ही प्राचीन है, जहां पांडव कालीन इस मंदिर में हवन-पूजन करने से निश्चित ही विजय प्राप्त होती है। यही कारण है कि, जहां लोकसभा चुनाव होने हैं, वहां से प्रत्याशियों और उनके परिजनों के आने का सिलसिला जारी है, जहां लगातार मां बगलामुखी का हवन-पूजन कर प्रत्याशी चुनाव में जीत तलाश रहे हैं.

Agar

मंदिर में होती है विशेष साधना

मां बगलामुखी मंदिर से जुड़े पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए बताया कि, माता बगलामुखी स्वयंभू सिद्ध पीठ स्थान है। विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। स्वयंभू माता रानी यहां पर विराजमान है। माता रानी जहां पर विराजमान है, इसके चारों तरफ चार शमशान है, यहां विजय प्राप्ति के लिए पांडवों ने भी साधना की है, जब राम और रावण का युद्ध हुआ था, तब भगवान राम ने भी माता बगलामुखी के साधन की थी, विजय प्राप्ति के लिए। पहले के समय में राजा महाराजा युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए माता रानी की साधना करते थे। राजनीतिक क्षेत्र में चुनाव भी एक युद्ध है, जहां इसमें विजय प्राप्ति के लिए बड़े-बड़े राजनेता आते हैं, और पुजारी से पूजा आराधना करवाते हैं। पूजन अर्चन और अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करवा कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Recommended Video

    बगलामुखी मंदिर में जीत के लिए साधना,लोकसभा चुनाव में जीत के लिए साधना

    सात्विक तंत्र से होता है पूजन

    पंडित धर्मेंद्र शर्मा बताते हैं कि, तंत्र के माध्यम से यहां पर पूजा अर्चना चलती है। सात्विक तंत्र यहां पर होता है, औघड़ तंत्र यहां पर नहीं होता। सात्विक तंत्र के माध्यम से यहां पूजा होती है, जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है, और मां भगवती सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। 99% मामलों में माता रानी विजय प्राप्त करवाती है। हर व्यक्ति की मनोकामना यहां पर सिद्ध होती है। हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचते हैं, जहां चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहता है।

    दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

    देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रत्याशी और उनके परिजनों के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है, मां बगलामुखी मंदिर में इससे पहले भी कई राजनेता, अभिनेता और उद्योगपतियों के आने का सिलसिला जारी रहा है, जहां माता बगलामुखी के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लिस्ट है, जिसमें स्मृति ईरानी, जया प्रदा, मुकेश अंबानी समेत तमाम बड़े राजनेता और उद्योगपति शामिल हैं। ऐसी मान्यता है की, माता बगलामुखी के मंदिर में हवन और पूजन करने से निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। यही कारण है कि, यहां नवरात्रि और अन्य त्योहारों पर भी बड़ी संख्या श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    ये भी पढ़े- Ujjain News: विक्रम व्यापार मेले में कार खरीद पर बंपर छूट, 1200 करोड़ के वाहन बिके

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+