UPSC Result 2023: 16वीं रैंक हासिल करने वाले भोपाल के अयान जैन ने बताया यूपीएससी में कैसे अर्जित की सफलता
Bhopal UPSC News: राजधानी भोपाल के 24 साल के अयान ने यूपीएससी परीक्षा 2023 के परिणाम में शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने इस बार 16वी रैंक प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था।
अयान जैन के यूपीएससी में 16वीं रैंक हासिल करने से उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता मुकेश जैन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनके भाई अर्ष जैन भी आईएएस हैं। अभी अयान उज्जैन में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।

अयान ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में गणित का ऑप्शनल विषय चुना था और उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने अपना फोकस पढ़ाई के साथ रिविजन पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दिया। उनके पिता मुकेश जैन ने इस सफलता पर अपनी खुशी शब्दों में बयान नहीं किया।
अयान ने कहा कि "मैं इसके लिए अपने माता-पिता, अपने शिक्षकों और अपने वरिष्ठों को श्रेय देता हूं। उन सभी ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैंने परीक्षा का विश्लेषण किया, पिछले वर्षों के प्रश्नों का अध्ययन किया और फिर आगे बढ़ने की रणनीति बनाई। यह मेरा तीसरा प्रयास था इसलिए मैंने स्पष्ट रूप से पहले दो में की गई गलतियों से सीखा,
दो सगे भाइयों का भी हुआ चयन
इसके अलावा दो सगे भाइयों का भी हुआ चयन। भोपाल से सचिन और समीर ने भी यूपीएससी में अपनी स्थानीय परीक्षा में रैंक हासिल की है। सचिन ने 209वीं रैंक हासिल की है जबकि समीर ने 222वी रैंक हासिल की है। ये दोनों सगे भाई साथ में ही पढ़ाई करते थे और आज उन्होंने एक साथ UPSC क्लियर किया है। इस सफलता से उनके परिवार में बड़ी खुशी का माहौल है।
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इस लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों को जगह मिली है। भोपाल से 11 और एमपी से 27 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें भोपाल के अयान जैन ने 16वीं रैंक हासिल की है।
बता दे इस परीक्षा में कुल 1143 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें 180 आईएएस अफसर शामिल हैं। हालांकि, 355 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल प्रोविजनल है, जिसका अर्थ है कि उनका रिजल्ट बाद में घोषित किया जा सकता है। यूपीएससी परीक्षा के तीनों चरणों में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर चेक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications