'भगवा देखते ही कांग्रेस की हालत हो जाती है...', उज्जैन में बोले सीएम मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार 22 अप्रैल को उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। सीएम ने कहा कि भगवा देखते ही कांग्रेस की हालत सांड जैसी हो जाती है।

अनिल फिरोजिया के समर्थन में सीएम मोहन यादव उज्जैन-आलोट पहुंचे। यहां शहीद पार्क पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि भगवा देखते ही कांग्रेस की हालत सांड जैसी हो जाती है। ऐसा लगता है कि जैसे कि लाल कपड़ा दिखा दिया गया हो। कांग्रेसी तिरंगे के नाम पर वोट मांगते हैं।

MP CM Mohan Yadav

कहा कि अगर इनको भगवा से नफरत है तो तिरंगे से भगवा निकालकर बताओ। इस दौरान सीएम यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कहां राजा भोज और कहां गंगू...। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन से संत उमेशनाथ महाराज को हमने राज्यसभा भेजा। यह भाजपा ही कर सकती है।

कांग्रेस ने उच्च सदन का मजाक बनाया है। अंग्रेज चले गए, मगर कांग्रेस नहीं सुधरी। 2014 में राहुल गांधी को लान्च किया गया। कहा गया कि मोदीजी का मुकाबला करने पप्पूजी आएंगे। वहीं, 2014 में 115 कांग्रेसी सांसद रह गए और फिर 2019 में बस की सवारी जितने 52 सांसद। इस बार टेंपो की सवारी जितनी संख्या भी नहीं आनी वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+