Ujjain News: शिव ज्योति अर्पणम की तैयारी पूरी, पार्किंग से दीप प्रज्वलन तक ऐसी रहेगी तैयारी

उज्जैन में हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर 9 अप्रैल को शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत रात्रि 7 बजे से रामघाट में 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीप राम घाट, दत्त अखाड़ा, नर्सिंग घाट और गुरुद्वारा घाट पर प्रज्वलित होंगे।

इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 14 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जाएगा।

Ujjain

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि द्वीप प्रज्वलित करने के लिए घाटों पर दीप व्यवस्थित जमाने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराएं। प्रत्येक सेक्टर के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपने कार्य समय पर पूर्ण कराएं। संपूर्ण आयोजन के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ होमगार्ड का बल घाटों पर मुस्तैद रहें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्रीराम तिवारी, निगम आयुक्त आशीष पाठक, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर, गुरु प्रसाद पाराशर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

9 अप्रैल को रामघाट, नृसिंहघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट पर दीपोत्सव एवं जुबिन नोटियाल का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये हजारों की संख्या में श्रद्धालु/दर्शकों के आने की संभावना है। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई हैं।

पार्किंग व्यवस्था

जो श्रद्धालु/दर्शक रामघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट पर जाना चाहते है वो अपना वाहन कार्तिक मेला ग्राउण्ड में खड़ा करके वहां से पैदल जा सकेगें। जो श्रद्धालु/दर्शक नृसिंहघाट जाना चाहते है वो अपना वाहन नृसिंहघाट पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करके पैदल घाट पर जा सकेगें। नृसिंहघाट पार्किंग भर जाने पर कर्कराज पार्किंग में वाहन खडे कराये जायेगें। कार्तिक मेला ग्राउण्ड भर जाने गुरूद्वारा के मैदान में वाहन खड़े कराये जायेगें।

निम्न मार्गो पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

कार्यक्रम के दौरान शाम 5 बजे से निम्न मार्गों पर आम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शंकराचार्य चौराहा से छोटी रपट दानीगेट मार्ग, गुदरी से रामानुज कोट तक दानीगेट से रामानुज कोट मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। व्ही.आई.पी. और मीडिया पासधारी वाहनों को पार्किंग कार्तिक मेला ग्राउण्ड में रहेगी।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में रील बनाने से रोकने पर युवतियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मी के साथ की मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+