Lok Sabha Election: अलग अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, जिसने देखा वो चौंका

Lok Sabha Election के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है, जहां उज्जैन समेत अलग-अलग लोकसभा सीटों पर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उज्जैन से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां परमार ई-स्कूटर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। परमार का यह अंदाज देखा हर कोई हैरान रह गया।

चौथे चरण के अंतर्गत होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इसी के चलते उज्जैन आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। परमार ने नामांकन दाखिल करने से पहले भगवान के दर्शन और पूजन किए। वहीं इसके बाद ही स्कूटर पर कार्यकर्ताओं के साथ परमार नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।

Ujjain

उज्जैन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 कार्यक्रम अनुसार चौथे चरण में संसदीय क्षेत्र उज्जैन आलोट के निर्वाचन के लिए 18 अप्रैल 2024 को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासनिक संकुल भवन उज्जैन में न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक-240 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए गुरुवार 18 अप्रैल को कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी उज्जैन नीरज कुमार सिंह के समक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी महेश परमार द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गए।

उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट मध्यप्रदेश की प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है। यही कारण है की, इस सीट पर होने वाले चुनाव बेहद अहम हैं। मालवा अंचल की उज्जैन लोकसभा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का दबदबा कायम है, जहां बीजेपी अब इस लोकसभा सीट को एक बार फिर जीत ना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस इस परंपरा को तोड़ने का सपना बून रही है।

उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस से पूर्व विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है, जहां परमार को उज्जैन लोकसभा का कद्दावर कांग्रेस नेता माना जाता है। इतना ही नहीं परमार तराना विधानसभा सीट से विधायक है। इधर, अब टिकट मिलने के बाद महेश परमार ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जहां परमार लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ratlam Loksabha का चुनावी रण, कांतिलाल भूरिया और अनीता चौहान में से किसकी होगी जीत, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+